{"_id":"629916d00a210c1b725b205f","slug":"water-crisis-in-babari-mandi-aligarh-news-ali2930093133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तीन माह से बाबरी मंडी के दो हजार लोग पी रहे गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तीन माह से बाबरी मंडी के दो हजार लोग पी रहे गंदा पानी
विज्ञापन
बाबरी मंडी में पानी की टंकी से आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 28 काला महल स्थित बाबरी मंडी के लोग पिछले तीन महीने से गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इसके चलते यहां के करीब दो हजार लोग परेशान हैं। पुराने शहर में यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। यहां की संकरी गलियों में पानी का टैंकर भी नहीं पहुंच पाता है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद आज तक उनके मोहल्ले में नहीं आए हैं। फोन भी नहीं उठाते हैं।
लोगों ने बताया कि इलाके में 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। कुछ दिनों पहले नई पाइपलाइन भी डाली गई है। लोगों का कहना है कि नई पाइप लाइन डालते समय इलाके की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो आज तक सही नहीं कराई गई है। इसी के चलते गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं। इलाके के सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं, जो सही हैं, उनसे पीला पानी आता है। पानी की समस्या के चलते रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। आरोप है कि इस संबंध में कई बार पार्षद व अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।
ये है स्थिति
- वार्ड नंबर 28 - काला महल (बाबरी मंडी)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जल स्तर 250 से 300 फुट।
- वार्ड में 100 सरकारी हैंडपंप, जिनमें 60 खराब हैं।
- वार्ड में दो सरकारी सबमर्सिबल, एक खराब है।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
वार्ड में गंदे पानी की समस्या है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की है। समस्या के निस्तारण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। - हरिओम अग्रवाल, पार्षद
विज्ञापन
बोले अधिकारी
बाबरी मंडी में अभी नाला सफाई का कार्य चल रहा है। हो सकता है कि इस दौरान कुछ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई हो। समस्या को जल्द निस्तारित कराया जाएगा।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
आखिर हम किससे करें शिकायत
तीन महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। इससे पहले साफ पानी की आपूर्ति हो रही थी। पार्षद कभी क्षेत्र में आते नहीं हैं। - गौरव गुप्ता
नलों में गंदा व बदबूदार पानी आता है। पार्षद फोन नहीं उठाते हैं। घर पर भी मिलते नहीं हैं। आखिर हम किससे शिकायत करें। - हिमांशु वार्ष्णेय
40 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन जर्जर हो गई है। सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। - राजकुमार वार्ष्णेय
इलाके में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। महिलाएं पानी के लिए परेशान रहती हैं। - संजीव गुप्ता