फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis in aligarh

अलीगढ़ः जल संकट से जूझ रही 15 हजार की आबादी

Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in aligarh
दुबे का पड़ाव अम्बेडकर वाली गली में पानी के लिये परेशान लोग। - फोटो : CITY OFFICE
दुबे का पड़ाव के समीप कोयले वाली गली, अंबेडकर मूर्ति वाली गली सहित आसपास के गली-मोहल्लों के करीब 15 हजार से अधिक लोग पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पांच में से चार सरकारी हैंडपंप खराब हैं। पूरे दिन में मुश्किल से आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि प्रेशर इतना कम होता है कि बमुश्किल एक-दो बाल्टी ही पानी भर पाता है। कभी कभी पानी गंदा और बदबूदार आता है। इस गंदे पानी को पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मलिन बस्ती के रूप में चिन्हित इन मोहल्लों में भीषण गर्मी में पानी की समस्या से लोग नाराजगी है। यह क्षेत्र वार्ड 10 में आता है। वार्ड में करीब साढ़े आठ हजार मतदाता है। अनुमानित तौर पर यहां की आबादी 15 हजार से अधिक है। यहां के लोगों का कहना है कि पाइप लाइन का प्रेशर इतना कम होता है कि कई घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में दूसरे मोहल्लों व घरों में जाकर पानी भरकर लाना पड़ता है। स्थानीय पार्षद व लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है। सरकारी नलों से पर्याप्त पानी नहीं आता है। कई बार तो बदबूदार पानी आता है। पानी के लिए हमलोगों को भटकना पड़ता है।
- रूप कुमारी, कोयले वाली गली
गंदा पानी पीने से लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं। दो साल से ये समस्या है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समझ में नहीं आता कि क्या करें।
- पिंकी देवी, कोयले वाली गली
नगर निगम के नलों से कई बार कीचड़ युक्त गंदा पानी आता है। पार्षद एवं नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं, कोई सुनवाई नहीं होती।
- ओम प्रकाश, पीर मिट्ठा, अंबेडकर प्रतिमा वाली गली
कहने को सुबह और शाम एक-एक घंटे की आपूर्ति है। लेकिन मुश्किल से आधे घंटे भी पानी नहीं आता है। प्रेशर कम होता है। एक- दो बाल्टी भी नहीं भर पाती हैं।
- केला देवी, अंबेडकर प्रतिमा वाली गली
गली में 10-15 घर ऐसे हैं, जहां पानी पहुंचता ही नहीं। पहले ट्यूबवेल मंजूर हुआ था। सर्वे हुआ था। उसके बाद कुछ नहीं हुआ। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू कुमार, अंबेडकर प्रतिमा वाली गली
कई महीनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम के कई अधिकारी समस्या से अवगत हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं होती। कई बार गंदा एवं बदबूदार पानी आता है। लोग दुबे का पड़ाव एवं अन्य स्थानों से जाकर पानी लाते है। पांच में से चार हैंडपंप खराब हैं। जनता को पानी के लिए दूसरों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ता है। भीषण समस्या है। नगर निगम से सिर्फ आश्वासन मिलता है।

- राजू पासवान, स्थानीय पार्षद
गांधी पार्क में दो ट्यूबवेल हैं। दुबे का पड़ाव क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। जेई को भेजकर स्थिति का पता लगाता हूं। अगर समस्या है तो दूर कराएंगे।
- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed