{"_id":"5ecebc6a8ebc3e908b26112a","slug":"water-crisis-city-office-news-ali2346975194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसाब से करें पानी का इस्तेमाल, भंडार कर घर में रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसाब से करें पानी का इस्तेमाल, भंडार कर घर में रखें
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर अपने घर से लोगों को पानी देते भुदेव सिंह ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने नागरिकों से कहा है कि भीषण गर्मी में पानी का इस्तेमाल हिसाब से करें। संभव हो तो पानी का भंडार कर घर में रखें। विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने से भी जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग पानी के लिए छटपटा रहे हैं। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने गूलर रोड, शाहजमाल सीवर पंप एवं डबल टंकी नलकूप की रैंडम चेकिंग की। पानी की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों की 40 टीमों को लगाया है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। जलकल परिसर में टैंकर भरवाकर रखे गए हैं, ताकि शहर के किसी एरिया में विद्युत आपूर्ति में बाधा होने पर नागरिकों को जल उपलब्ध हो सके।
महाप्रबंधक जल को निर्देश दिया गया है कि विद्युत आपूर्ति का पूर्ण क्षमता से उपयोग कर पेयजल टंकियों को भरने एवं नलकूपों को निरंतर चलवाया जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल का मुख्य कारण पेयजल का दोहन करना है, इसलिए आवश्यकतानुसार पेयजल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
पानी की समस्या होने पर यहां करें फोन....
05712502111, 7500441344