फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting polls will be key block Videography

ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के मतदान की होगी वीडियोग्राफी

Thu, 04 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतदान होने की स्थिति में वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जा रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके द्विवेदी ने बताया कि कुछ ब्लाकों में निर्विरोध चुनाव होने की संभावना बनी तो उन ब्लाकों को छोड़ कर बाकी ब्लाकों में मतदान होने की सूरत में वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पद की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डा.बलकार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी करते ही 12 ब्लाकों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। सभी ब्लाकों में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई। बताते चलें कि सभी ब्लाकों में चुनाव प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर सम्पन्न होनी है। जिले के 12 ब्लाक प्रमुखों का चुनाव 1290 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे।
विज्ञापन


किस ब्लाक में कितने सदस्य
लोधा-153 सदस्य, जवां-131 सदस्य, अकराबाद-86 सदस्य, धनीपुर-111 सदस्य, गंगीरी-135 सदस्य, बिजौली-93 सदस्य, चंडौस-102 सदस्य, गोंडा-93 सदस्य, इगलास-91 सदस्य, टप्पल-97 सदस्य, खैर-94 सदस्य, अतरौली-104 सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed