फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting for The Aligarh Bar Elections on December 21

Aligarh News: दि अलीगढ़ बार चुनाव के लिए मतदान 21 दिसंबर को, यूपी बार काउंसिल ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Tue, 12 Dec 2023 12:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:52 AM IST
सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 12 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया होगी। 14 दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। 15 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक प्रपत्र वापस लिए जाएंगे। 21 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
Voting for The Aligarh Bar Elections on December 21
बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण बार दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की 12 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया होगी। इस चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर बार पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी तय कर दिए हैं, जबकि शिकायत का संज्ञान लेते हुए यूपी बार काउंसिल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। साथ में पूरी चुनाव प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


इस चुनाव के लिए 12 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन 13 दिसंबर को भी होंगे। दोनों दिन कचहरी बार सभागार में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 14 दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। 15 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक प्रपत्र वापस लिए जाएंगे। इसी दिन शाम चार बजे वैध नामांकन प्रपत्रों की सूची प्रकाशित होगी। 21 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 22 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए दीवानी में तैयारियां जोरों पर हैं। दावेदारों के स्तर से अपनी अपनी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव के लिए बार अध्यक्ष संतोष वशिष्ठ ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नर सिंह पाल के निर्देश पर विनोद कुमार शर्मा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ में अध्यक्ष पद पर तैयारी कर रहे अनूप कौशिक की अनियमितता व पक्षपात की संभावना संबंधी शिकायत का उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी व प्रदीप कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed