फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video of XRay Tachnician of Aligarh hospital taking bribe of 20 thousand rupees goes viral

"...20 हजार तो सीएमओ लेंगे, 10 हजार यहां बंटेंगे", रिश्वत लेते हुए एक्स-रे टेक्नीशियन का वीडियो वायरल

Mon, 22 Mar 2021 11:33 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Mar 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Video of XRay Tachnician of Aligarh hospital taking bribe of 20 thousand rupees goes viral
सांकेतिक तस्वीर

पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के एक्स-रे टेक्नीशियन का रविवार को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में टेक्नीशियन कहता है कि यह तो बहुत कम हैं, 20 हजार रुपये तो सीएमओ साहब लेंगे और 10 हजार यहां बंटेंगे। 

विज्ञापन


इस मामले में सपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ट्वीट किया है। सीएमओ ने कहा कि सोमवार को कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन जगमोहन एक ग्रामीण के साथ कमरे के अंदर आता है। यहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद हैं। साथ आने वाला व्यक्ति हाथ जोड़े खड़ा है। पहले से मौजूद व्यक्ति आरोपी को नोटों की गड्डी देता है और कहता है साहब गिन लो, पूरे दस हजार रुपये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टेक्नीशियन कहता है कि यह तो बहुत कम हैं। 20 हजार तो सीएमओ साहब लेंगे और 10 हजार यहां बंटेंगे। इस पर रुपये देने वाला व्यक्ति कहता है कि साहब देख लो, गरीब आदमी हूं। काफी ना नुकुर के बाद और पैसा देने के आश्वासन पर टेक्नीशियन चला जाता है। दीनदयाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मामले का रफा दफा करने की भी चर्चा
अलीगढ़ के इस प्रकरण को रफा दफा करने की भी जबर्दस्त चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्रकरण सामने आने के बाद पीड़ित को बुलाकर टेक्नीशियन से उसे 10 हजार रुपये वापस कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीपी कल्याणी ने कहा कि एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला गंभीर है। सोमवार को डाक्टरों का पैनल बनाकर जांच कराई जाएगी। रविवार का अवकाश नहीं होता तो आज ही कमेटी का गठन कर जांच शुरू करा दी जाती। दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed