{"_id":"66794dc8e5155058e80f97cb","slug":"verdict-in-gang-rape-of-woman-on-june-29-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में फैसले की तारीख नियत, 29 जून को आएगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में फैसले की तारीख नियत, 29 जून को आएगा निर्णय
Mon, 24 Jun 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:14 PM IST
सार
दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर आई महिला अपनी ससुराल अकराबाद जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। गांधी पार्क बस स्टैंड से ऑटो में लेकर चले आरोपियों ने उसके साथ नानऊ-पिलखना रोड पर एकांत में दुष्कर्म व लूट को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी पर्स में रखी नकदी व मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से अकराबाद जाते समय महिला से ऑटो में हुए सामूहिक दुष्कर्म व लूट की घटना में सभी की गवाही व बहस पूरी होने के बाद निर्णय की तारीख नियत कर दी गई है। अब मामले में अदालत ने निर्णय के लिए 29 जून तारीख नियत की है। इस मुकदमे का ट्रायल एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
ये घटना 14 अप्रैल 2022 की देर शाम की है। दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर आई महिला अपनी ससुराल अकराबाद जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। गांधी पार्क बस स्टैंड से ऑटो में लेकर चले आरोपियों ने उसके साथ नानऊ-पिलखना रोड पर एकांत में दुष्कर्म व लूट को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी पर्स में रखी नकदी व मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी यूसुफ उर्फ रिहान निवासी रजा नगर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं अन्य दो आरोपी आजाद निवासी गली नंबर एक जीवनगढ़ व एक अन्य नाबालिग बाद में गिरफ्तार हुए थे। इस मुकदमे का ट्रायल अदालत में जारी है। ट्रायल के दौरान अब तक सभी गवाही पूरी हो गई हैं और शुक्रवार को बहस भी हो गई। एडीजीसी केएम जौहरी ने बताया कि मामले में बहस होने के बाद अब निर्णय के लिए 29 जून की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन