Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicles are being driven in the wrong direction, leading to accidents and traffic congestion

Aligarh News: गलत दिशा में दौड़ा रहे वाहन, हो रहे हादसे, लग रहा जाम

Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are being driven in the wrong direction, leading to accidents and traffic congestion
मिनाक्षी पुल पर लगा जाम। - फोटो : samvad
यातायात माह में भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में शुक्रवार को कई चालक गलत दिशा में वाहन दौड़ाते दिखे। गलत दिशा में चलने वाले वाहन अक्सर हादसों और जाम का कारण बनते हैं। इसके बावजूद चालक अपनी आदत नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का जागरूकता अभियान भी कई चालकों पर असर नहीं कर रहा है। इन चालान और पुलिस का भी डर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर अक्सर लोगों को मार्ग बाधित होने या फिर वाहनों के दबाव के कारण जाम का सामना करना पड़ता है। अधिकांश मामलों में सामने आता है कि जाम के हालात चालकों की जल्दबाजी के कारण बनते हैं।
विज्ञापन


कई बार वाहन चालक अपनी लाइन में न चलकर गलत दिशा में वाहन आगे बढ़ाते जाते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता और मार्ग बाधित हो जाता है। सच्चाई यह है कि कुछ वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण न केवल उन्हें, बल्कि अन्य चालकों को भी देरी और जाम का सामना करना पड़ता है। यातायात माह में पुलिस मुख्य मार्ग और चौराहों पर खड़े होकर चालकों को न केवल यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही बल्कि नियम तोड़ने वालों के चालान भी कर रही है। इसके बावजूद वाहन चालक कदम कदम पर नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा में दौड़ रही कार ने अस्पतालकर्मी को मारी टक्कर
बन्ना देवी थाना क्षेत्र में मलखान सिंह अस्पताल के कर्मचारी विश्वास कुमार की बाइक में गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। इससे विश्वास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे दीपराज चौहान ने बृहस्पतिवार को इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनके पिता सात नवंबर को अस्पताल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे मेलरोज फैक्टरी के पीछे वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। हादसे में उनके पिता के कंधे की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। ब्यूरो

195 वाहनों का चालान, आठ वाहन जब्त

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अभियान के दौरान कुल 195 वाहनों का चालान किया गया और आठ सीज किए गए। बिना हेलमेट 80, बिना सीटबेल्ट 41, खतरनाक ढंग से ड्राइविंग में 11, ओवरस्पीडिंग के 35 और फिटनेस, परमिट, प्रदूषण और रॉन्ग साइड में 28 वाहनों के चालान किए गए। ब्यूरो


गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालान करने के साथ इन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। इन्हें बताया जा रहा है कि इससे न केवल हादसों का खतरा है, बल्कि जाम की समस्या भी खड़ी होती है।
प्रवीण कुमार यादव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed