Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicle collided with bike riders

Aligarh: जात करने जा रहे बाइक सवारों में वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा-बहू घायल

Sat, 05 Jul 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

एक बाइक पर महिला अपने बेटे और बहू के साथ दरगाह पर जात करने जा रही थी। जैसे ही वे स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Vehicle collided with bike riders
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली के छर्रा रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, उनकी पुत्रवधु और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


गांव सिरौली निवासी 45 वर्षीय उमेश देवी 4 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे अपने बेटे सचिन और बहू नीलम के साथ बाइक द्वारा गांव खेड़ा स्थित दरगाह पर जात करने जा रही थीं। जैसे ही वह स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उमेश देवी को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। नीलम और सचिन का उपचार छर्रा के नर्सिंग होम में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed