फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

इंटरनेट चले या नहीं, हर हाल में लगेगा बुजुर्गों व बीमारों लोगों को टीका

Wed, 03 Mar 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
कोरोना टीकाकरण के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष के बीच के मरीजों को विशेष ख्याल रखा जाएगा। इंटरनेट चले या नहीं, बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को बिना टीका लगाए लौटाया नहीं जाएगा। 4 मार्च से टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में तीन दिन एवं जिला अस्पताल में छह दिन टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण से संबंधित योजना तैयार कर ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को 120-120 लोगों को टीका लगाया जाएगा। मलखान सिंह जिला अस्पताल में रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में 100-100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहरी क्षेत्र में 60 प्रतिशत लोग पंजीकरण कराकर आएंगे। 40 प्रतिशत लोग सीधे बूथ पर आकर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 50 प्रतिशत लोग पहले से पंजीकरण कराएंगे और 50 प्रतिशत बूथ पर आकर पंजीयन कराकर टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सुबह 9 से 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। बूथ पर पंजीकरण कराकर टीका लगवाने वाले लोग 11 बजे के बाद आएंगे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि इंटरनेट नहीं चलने या किसी अन्य तकनीकी दिक्कत के कारण टीकाकरण प्रभावित नहीं होगा। बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाएंगे। उनका ब्योरा वह बाद में भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण... अब लाभार्थियों के तीन समूह
- दूसरी डोज लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर एवं स्वास्थ्यकर्मी
- 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोग
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
निजी अस्पतालों में निशुल्क टीका लगना बंद
मिथराज हॉस्पिटल, वरुण ट्रॉमा एवं मैक्सफोर्ट में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण बंद कर दिया गया है। इन प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए केंद्र बनाया गया था, जिन लोगों को यहां पर प्रथम डोज दी गई है, उनको दूसरी डोज पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में दी जाएगी।
250 रुपये देकर निजी अस्पतालों में लगेगा टीका
आयुष्मान योजना में पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में टीकाकरण की अनुमति होगी। यहां पर एक डोज का 250 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। टीकाकरण के लिए पैसा जमा करने वाला मिथराज पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है। मंगलवार को ही अस्पताल प्रशासन द्वारा टीका के लिए पैसा जमा करा दिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों पर निगरानी रखने के लिए डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बुधवार को प्राइवेट अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिला दिवस पर विशेष बूथ
आठ मार्च को महिला दिवस है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला दिवस पर तीन ऐसे बूथ बनाए जा रहे हैं, जहां पर तमाम महिला स्वास्थ्यकर्मी होंगी और महिलाओं को ही टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि महिला दिवस के दिन मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं अतरौली में महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed