फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Upturned tractor - trolley , a faithful killed , 11 injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक श्रद्धालु की मौत, 11 घायल

Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Upturned tractor - trolley , a faithful killed , 11 injured
11 घायल - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रामघाट से गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली रामघाट रोड पर गांव ककेथल के निकट पलट गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के दौरान रोड पर जाम लग गया।
थाना हरदुआगंज के गांव बरौठा से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में दशहरा पर गंगा नहाने रामघाट गए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह लोग गंगा नहाकर लौट रहे थे। गांव ककेथल के निकट रामघाट रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ट्रॉली रोड पर ही पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर गांव बरौठा निवासी गोपाल 21 पुत्र धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ही सत्यवीर, तेज सिंह, शेर सिंह, श्रीपाल, जयनारायण, बबली, सीमा, बड्डे, अशोक, राजकुमार, मनोज आदि घायल हो गए। घटना से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाते हुए रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नहाने जा रहे दो लोगों की हादसे में मौत
अकराबाद (ब्यूरो)। गांव नानऊ निवासी मनोज पुत्र प्रेमपाल और  टिंकू पुत्र अशोक बघेल  हाल निवासी बाबा कॉलोनी अलीगढ़ रिश्तेदार टीटू के साथ दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए बाइक से कछला जा रहे थे। जैसे ही वो कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित मोहनपुरा पिवारी पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मनोज और टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार टीटू पुत्र मोहनलाल निवासी खासपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस घायल हो गया। पुलिस ने घायल टीटू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed