फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Women Commission Chairperson came in protest against Nora Fatehi

Nora Fatehi: नोरा फतेही की विरोध में आईं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष, बोलीं- भेजें कनाडा, सेंसर बोर्ड हो भंग

Fri, 20 Mar 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 06:26 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान अलीगढ़ आईं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नोरा फतेही के गाने पर विरोध जताया और सेंसर बोर्ड को भी भंग करने की बात कही।

विज्ञापन
UP Women Commission Chairperson came in protest against Nora Fatehi
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि नोरा फतेही को अश्लील गाने के लिए वापस उनके देश कनाडा भेज देना चाहिए। ऐसे गानों पर प्रतिबंध नहीं लगाने वाले सेंसर बोर्ड को भंग कर देना चाहिए। वह अलीगढ़ में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आखिर सेंसर बोर्ड क्या कर रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म से परोसी जा रही सामग्री देखने योग्य नहीं है, इसमें बढ़चढ़ कर अश्लीलता परोसी जा रही है। इससे कम उम्र में ही किशोरों और युवाओं पर गलत असर हो रहा है। इस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। बोलीं-मोबाइल के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा पांच तक के होमवर्क को मोबाइल पर भेजने पर रोक लगाने का प्रयास किया था, इसमें वह काफी हद तक सफल रहीं हैं। आगे भी इसको जारी रखा जाएगा। यदि किसी स्कूल में इसका उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहानमुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा एप
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं के लिए एक विशेष एप बनाया जाएगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि अक्सर मुस्लिम महिलाएं पर्दे के कारण अपनी शिकायतें करने संबंधित विभाग तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए उनके लिए एक विशेष एप बनाने की योजना पर शासन में विचार चल रहा है, इसके माध्यम से वह अपनी शिकायत कर उसका समाधान करा सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed