{"_id":"6a5dee9dc2e93860dd0fed55","slug":"up-news-elderly-teacher-locked-himself-in-room-amid-wife-harassment-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीवी के खौफ से आठ दिन से कमरे में बंद पति, दहशत में पूरा परिवार; पुलिस ने ताला तोड़ा मगर बाहर न आए बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीवी के खौफ से आठ दिन से कमरे में बंद पति, दहशत में पूरा परिवार; पुलिस ने ताला तोड़ा मगर बाहर न आए बुजुर्ग
Mon, 20 Jul 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:17 PM IST
सार
हाथरस में पत्नी के खौफ से आठ दिन से शिक्षक पति कमरे में बंद हैं। पति ने कहा कि पत्नी आए तभी ताला खोलना। पत्नी पर मारपीट और सात साल से प्रताड़ित करने का आरोप है। पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
घर में बंद बुजुर्ग शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में पत्नी के खौफ के कारण एक बुजुर्ग शिक्षक आठ दिन से अपने ही घर में बंद है और रोटी व पानी के लिए परेशान है, लेकिन परिवार व आस-पड़ोसी डर रहे हैं। रविवार की सुबह शिक्षक के बंद होने की खबर आग की तरह फैल गई।
खिड़की से बुजुर्ग ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह सात साल से प्रतड़ना झेल रहे हैं। उन्होंने पत्नी पर मारपीट व तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करने का भी आरोप लगाया। मुरसान गेट, जागेश्वर मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को पत्नी राजस्थान जाने की बोलकर घर से निकली थी।
उन्हें साथ ले जाने से इंकार कर दिया और दो विकल्प दिए कि अंदर रहना है या बाहर। बाहर कहीं जगह नहीं, इसलिए अंदर रहना ही ठीक समझा। अशोक ने बताया कि वह चार दिन का खाना बना गई थी। इसके बाद से भाइयों का परिवार खिड़की से रोटी दे देता है। वे अंदर ही शौच कर लेते हैं।
विज्ञापन
उन्हें ठीक से दिखता नहीं और न ही मोबाइल फोन है। अशोक ने बताया कि वे अंग्रेजी में डबल एमए कर चुके हैं। शहर में कई स्कूलों में पढ़ा चुके हैं। 16 साल उन्होंने भरतपुर में पढ़ाया है। सात साल पहले वह लौट आए और फिर कोराना के बाद दोबारा पढ़ा नहीं सके। अशोक का आरोप है कि वे तभी से प्रताड़ना झेल रहे हैं।

पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा कि वह सिर दीवार में मार देती है। गले पर पैर रख देती है। परिवार की महिलाओं को लेकर गलत आरोप लगाती है। अशोक ने कहा कि इसी मारपीट के चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई है।
अशोक ने गुहार लगाते हुए कहा कि पत्नी के आने के बाद ही ताला खोला जाए, उससे पहले नहीं। वरना वह झगड़ा करेगी। जब ताला खुल जाए तो पुलिस उन्हें किसी वृद्धाश्रम में भेज देते, जिससे वे शांति से जीवन व्यतीत कर सकें। अशोक ने कहा कि उन पर दो बेटे हैं। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बच्चों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन वे भी मां के डर के कारण कुछ नहीं कह पाते हैं।
पुलिस पहुंची, ताला तोड़ा मगर बुजुर्ग बाहर नहीं आए
तीन दिन पहले कोतवाली सदर पुलिस वृद्ध के घर पहुंची थी, लेकिन उसने निकलने से इंकार कर दिया था। रविवार को फिर से पुलिस पहुंची। जब बुजुर्ग से बात कीं तो उन्होंने बताया कि बेटी ने बताया है कि पत्नी मंगलवार रात को लौटेगी। वह तब तक अंदर ही रहेंगे।

पुलिस ने ताला तोड़ दिया और बुजुर्ग को बाहर लाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। कहा कि लौटने पर क्लेश होगी। वे लोग मंगलवार रात आ जाएं और यहां से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
पुलिस घटना की जानकारी पर वृद्ध के घर पहुंची, लेकिन वे निकलने से इन्कार कर रहे हैं। उनकी पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे दोनों पक्ष पता चल सकें। दोनों की काउंसिलिंग कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी