फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Governor Anandi Ben in Aligarh on 18th July

Aligarh News: यूपी राज्यपाल आनंदी बेन 18 जुलाई को अलीगढ़ में, ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

Sat, 15 Jul 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 10:05 PM IST
सार

अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 18 जुलाई को लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 09: 45 बजे अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगी। सुबह 10:35 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरेगा। 10:55 बजे वे कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां 11 से 12 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगी।

विज्ञापन
UP Governor Anandi Ben in Aligarh on 18th July
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 18 जुलाई को अलीगढ़ आएंगी। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्यपाल आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही गोद लिए गए टीबी मरीजों की हालत में सुधार, पोषण किट वितरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। राज्यपाल घरों में दवा ले रहे मरीजों से फोन के माध्यम से जानकारी लेंगी। 

विज्ञापन


संपूर्ण टीबी निवारण कार्यक्रम की समीक्षा एवं किट वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है कि राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत सभी प्रकार की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 18 जुलाई को लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 09: 45 बजे अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगी। सुबह 10:35 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरेगा। 10:55 बजे वे कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां 11 से 12 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगी। 
विज्ञापन


दोपहर 12 से 12: 30 बजे तक टीबी कार्यक्रम के लिए आरक्षित रहेगा। 12:30 से 12:50 बजे तक आंगनबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। जहां अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों के साथ बैठक होगी। 12: 50 से डेढ़ बजे तक राजकीय महाविद्यालयों की सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। दोपहर 01:35 से 02:05 बजे तक भोजन समय रहेगा। दोपहर 02:10 बजे वह अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी और लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगी। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि राज्यपाल का प्रस्तावित कार्यक्रम मिल चुका है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed