फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Election 2022 Phase 1 Voting

UP Election 2022 : प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 10 मार्च को फैसला

Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 1 Voting
डीएस कॉलेज से छह के बाद ईवीएम को ले जाते कर्मचारी साथ में सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विधान सभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को जिले की सातों सीटों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के साथ ही सातों विधानसभा क्षेत्रों के 60 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। देर रात तक धनीपुर मंडी में पोलिंग पार्टियों के पहुंचने व ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। चुनाव में अतरौली व शहर से 11-11, छर्रा से 10, कोल से नौ, खैैर, बरौली में सात-सात व इगलास विधानसभा सीट से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अब 10 मार्च को धनीपुर मंडी में मतगणना के बाद चुनाव का फैसला आएगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया था। इससे शाम छह बजे तक मतदान चलने और मतदान समाप्ति पर ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य दस्तावेजों को सील करने आदि करने की कार्रवाई पूरी करने में पोलिंग पार्टियों को अतिरिक्त समय लगा। इसके बाद वाहनों के जरिए पोलिंग पार्टियों का देर शाम धनीपुर मंडी में पहुंचना शुरू हो गया। सभी पोलिंग पार्टियों से जुड़े वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी के बीच क्वार्सी बाईपास, गंदा नाला, बौनेर बाईपास, एटा चुंगी आदि के रास्ते लाया गया। इस दौरान संबंधित रूटों पर पोलिंग पार्टियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को नहीं गुजरने दिया गया। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के जरिए भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, धनीपुर मंडी में सामान्य व पुलिस प्रेक्षक के अलावा डीएम सेल्वा कुमारी जे. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को धनीपुर मंडी पहुंचाने व ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के कार्य का निरीक्षण किया। देर रात तक सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान अफसरों ने विधान सभा वार बनाए गए काउंटरों में ईवीएम जमा कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यहां 24 घंटे शिफ्टवार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को धनीपुर मंडी में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed