{"_id":"64573d31fbc9b9e59e0112c9","slug":"up-cm-yogi-is-reaching-aligarh-will-address-public-meeting-eyes-of-opposition-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीएम योगी ने सपा-बसपा, कांग्रेस पर कसे तंज, कहा- उन्होंने युवाओं को तमंचा पकड़ाया और हमने टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीएम योगी ने सपा-बसपा, कांग्रेस पर कसे तंज, कहा- उन्होंने युवाओं को तमंचा पकड़ाया और हमने टैबलेट
Sun, 07 May 2023 11:25 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 11:25 AM IST
सार
योगी आदित्यनाथ ने अपने 23 मिनट के भाषण में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के पुल बांधे। अलीगढ़ नगर निगम के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल के साथ-साथ 18 नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासदों को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ की नुमाईश ग्राउंड स्थित कोहिनूर मंच पर 11.55 बजे पहुंचे। जहां माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ ने अपने 23 मिनट के भाषण में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के पुल बांधे। अलीगढ़ नगर निगम के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल के साथ-साथ 18 नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासदों को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
युवाओं के हाथों में उन्हें तमंचा दिया, हमने टैबलेट
यूपी सीएम योगी ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग युवाओं को तमंचा पकड़ाते थे, हमने उनके हाथों में टैबलेट पकड़ाए और आज युवा अपनी मंजिल को प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
यूपी के दंगों पर लगा अलीगढ़ का ताला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की सरकार ने अलीगढ़ के ताले का सबसे अच्छा उपयोग किया है। यूपी के दंगों पर अलीगढ़ का ताला लग गया है। यूपी दंगा मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
एएमयू को जिन्होंने जमीन दान दी, उनका वहां शिलापट्ट नहीं, हमने दिया राज्य विवि
राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू को जमीन दान दी, वहां उनके नाम का शिलापट्ट तक नहीं। यूपी सरकार ने अलीगढ़ के लोगों के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय दिया। उसके प्रशासनिक भवन का जल्दी ही उद्घाटन होगा। विवि में पढ़ाई भी शुरू हो गई है।
मेयर में भाजपा को जिता दिया होता तो...
यूपी सीएम योगी ने जनता से कहा कि पिछली बार अगर भाजपा का प्रत्याशी राजीव अग्रवाल को जिता दिया होता, तो आज अलीगढ़ भी गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर की तरह चमकता और वह पैसा अलीगढ़ के लिए लगता, तो अलीगढ़ भी स्मार्ट सिटी बन चुका होता। इस बार भाजपा के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल को जिताओ।
आज यूपी में माफिया सीना तान के नहीं चलता
पहले माफिया सीना तान के चलता था और व्यापारी-जनता डरी रहती थी। अब यूपी में व्यापारी-जनता सीना तान कर चलती है और माफिया सीना तान के नहीं चल पाता है। सुरक्षा, सुशासन, विकास केवल डबल इंजन की सरकार दे सकती है।
वे तुष्टीकरण करते रहे, हमने सशक्तिकरण किया
यूपी सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ में इतना कुछ हुआ, यह पहले भी हो सकता था। पर सपा, बसपा, कांग्रेस वालों को जाति के आधार पर बांटने से ही फुरसत नहीं थी। इन्होंने तुष्टीकरण किया और हमने सशक्तिकरण किया।
अलीगढ़ के लिए ये हुए ये काम
अलीगढ़ के एयरपोर्ट जल्दी ही उड़ानें शुरू होंगी। हमने उड्डयन मंत्रालय से एमओयू किया है। इस एयरपोर्ट का विस्तारिकरण भी होगा। इसके लिए 700 करोड़ जारी कर चुकी है। ट्रांसपोर्ट नगर की बहुत लंबे समय से मांग थी, उसका भी काम शुरू हो गया है। देश की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का एक नॉड बनने का काम भी शुरू हो गया है। हरदुआगंज में पॉवर प्लांट के द्वारा पॉवर जनरेशन का काम भी चल रहा है।
अपने संबोधन में योगी ने यह भी कहा
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और स्वतंत्रता सैनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह को नमन से की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पूरे विश्व में तालानगरी के रूप में विख्यात है। ताला, तालीम और तहजीब अलीगढ़ की पहचान थीं और हैं। जातिवादी सोच के परिवारवादी लोगों ने ताला कारोबार को बंद करने का काम किया। इन्हें तालीम और तहजीब से भी कोई मतलब नहीं था। यह तो बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे। इन्होंने तुष्टीकरण के आधार पर जातियों में बांटा।
पीएम मोदी की तारीफ में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्ष में भारत ने लंबी दूरी तय की है। वैश्विक मंच पर भारत की एक नई प्रतिष्ठा बनी है। पिछल नौ वर्षों में जो काम हुए, वह लोग आजादी के 60-65 साल में उसका दसवां हिस्सा भी नहीं कर पाए। केंद्र सरकार की स्टार्ट अप इंडिया, स्टेंड अप इंडिया और डिजिटल इंडिया आदि योजनाओं के बारे में सीएम ने तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दीपावली और होली के अवसर पर उज्जवला योजना वालों को फ्री में गैस सिलेंडर देगी। सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की योजनओं को भी गिनाया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर कहा कि डबल इंजन की सरकान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू कराया, जो पिछले 500 सालों में नहीं हुआ। मथुरा-वृंदावन सज संवर रही है।