{"_id":"63adbac2e4bc5775e90f6736","slug":"up-board-released-the-provisional-list-of-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूपी बोर्ड ने की परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 31 दिसंबर तक मांगी आपत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूपी बोर्ड ने की परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 31 दिसंबर तक मांगी आपत्ती
Thu, 29 Dec 2022 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:35 PM IST
सार
अलीगढ़ के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। दो दिन का समय आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया गया है। उसके बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। जनपदीय समिति ने 174 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी। उसी सूची को यथावत रखते हुए बोर्ड ने अनंतिम सूची जारी की है।
विज्ञापन
डीआईओएस सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के बाबत सूचनाएं अपलोड की थी। बोर्ड ने 184 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
इसके बाद गठित जनपदीय समिति ने 184 में से 174 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों को लेकर 31 दिसंबर तक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन