{"_id":"61eb064edd77b9767871ed33","slug":"up-board-children-will-have-to-get-vaccinated-before-pre-board-examination-aligarh-news-ali283603261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले लगवाना होगा टीका, प्रवेशपत्र से पहले दिखाना होगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले लगवाना होगा टीका, प्रवेशपत्र से पहले दिखाना होगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बच्चों को इससे बचाने और आपात स्थिति में भी पढ़ाई की व्यवस्था चालू रखने के लिए नई रणनीति तैयार कर ली है। अब यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं से पहले कोरोना से बचाव का टीका लगवाना होगा। इस आशय का प्रमाणपत्र प्रवेशपत्र लेने से पहले दिखाना भी होगा। इस व्यवस्था के अनुपालन का जिम्मा शिक्षकों के हाथों में दिया गया है।
विधानसभा चुनावों के यूपी बोर्ड परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल सहित संपादित कराई जानी है। इससे पहले शिक्षा विभाग बच्चों के प्रदर्शन को जांचने और कमियों को दूर करने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। मेधावियों को और अधिक नंबर लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तय किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले शत-प्रतिशत परीक्षार्थियों को कोरोना का टीका लगवाना होगा, जबकि प्रवेशपत्र के वितरण के समय कोरोना टीका का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा। टीकाकरण का जिम्मा शिक्षकों के कंधों पर दिया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सतर्कता से ही जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है। टीका लगवाने से परीक्षार्थियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट हावी भी नहीं होगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। समय रहते उनका टीकाकरण कराया जाना जरूरी है। फिलहाल मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है। अभिभावकों से अपील है कि खुद सुरक्षित रहेंगे। तभी परिजनों को रख पाएंगे। इसीलिए वह भी समय से अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें।