फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Aligarh Hathras Two Brothers Killed Father for not giving money to drink alcohol

यूपी: शराब के लिए रुपये न देने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 07 Feb 2020 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Feb 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
UP Aligarh Hathras Two Brothers Killed Father for not giving money to drink alcohol
बेटों ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सिकंदराराऊ के मोहल्ला बुंद्दू खां में गुरुवार देर रात दो बेटों ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में पीड़ित को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


मोहल्ला बुंद्दू खां के रहने वाले राजपाल (55) पुत्र छोटेलाल रेलवे में राजमिस्त्री थे। उनकी तैनाती कन्नौज में थी। दो दिन पहले ही वे घर आए थे। गुरुवार को बैंक से 20 हजार रुपये खाते से निकाले थे। रात को इन रुपये को लेकर राजपाल का उनके बेटों से झगड़ा हुआ था।  
विज्ञापन


दरअसल राजपाल के दो बेटे बंटू व राजेश हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ही कुछ काम नहीं करते हैं और इन्हें शराब की लत है। इसी वजह से राजपाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया। बस इसी बात पर दोनों बेटों ने पिता को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची तथा दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। घायल राजपाल को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन सुबह फिर हालत खराब हुई। अस्पताल लेकर गए, जहां सुबह लगभग दस बजे राजपाल की मौत हो गई।


 

मृतक के भाई रहीशपाल ने मारपीट के बाद बंटू व राजेश के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी थी। पुलिस अब मामला मुकदमे में तरमीम करेगी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। एसएचओ सिकंदराराऊ प्रवेश राणा ने बताया कि शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed