{"_id":"67c8b2fdbffcd6580d009cf4","slug":"unit-number-seven-of-harduaganj-thermal-project-closed-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101002-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट बंद
Thu, 06 Mar 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सात नंबर यूनिट से बिजली का उत्पादन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे से यह इकाई बंद कर दी गई। वहीं नौ नंबर यूनिट 25 दिन से बंद चल रही है। अब दस और आठ नंबर की दो यूनिटों से ही बिजली का उत्पादन हो रहा है।
दस नंबर यूनिट भी करीब 45 दिन से बंद थी, जिसे मंगलवार को ही लाइटअप किया गया था और देर रात उसमें लोड आ गया था। 660 मेगावाट वाली इस यूनिट से फिलहाल 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है, जबकि 250 मेगावाट वाली आठ नंबर यूनिट से 219 मेगावाट बिजली बन रही है।
तापीय परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे से 110 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर यूनिट को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इससे 90 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। बुधवार दोपहर तक दस, आठ और सात नंबर यूनिट को मिलाकर 829 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद दस और आठ नंबर यूनिट ही चलाई जा रही हैं।