फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank says Diversity at AMU Campus Glimpses of Mini India

एएमयू का शताब्दी वर्ष समारोह: शिक्षा मंत्री निशंक बोले-एएमयू कैंपस में विविधता, मिनी इंडिया की झलक

Tue, 22 Dec 2020 05:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank says Diversity at AMU Campus Glimpses of Mini India
रमेश पोखरियाल ‘निशंक - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सर सैयद ने 133 वर्ष पहले एक पेड़ के नीचे 7 छात्रों के साथ जो सफर शुरू किया था वह 37 हजार छात्रों और लाखों पूर्व छात्रों का एक विशाल काफिला बन गया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर वह सर सैयद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू ने महामारी के समय बहुत योगदान दिया है। 1.4 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए। 2 लाख से अधिक कोविड की जांच की गईं। इस तरह आपदा से निपटने में एएमयू ने बड़ी भूमिका निभाई। ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान में यहां पर उल्लेखनीय काम हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएमयू के कैंपस में जो विविधता है उससे मिनी इंडिया की झलक मिलती है। सर सैयद ने एएमयू की आधारशिला रखते समय दो बिंदुओं पर खास ध्यान दिया। पुरातन और आधुनिक का समन्वय रहे, पूरब और पश्चिम में से जो बेहतर हो उसे लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अतीत की भ्रांतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि 1964 में जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एएमयू के दीक्षांत समारोह में आए थे तो उन्होंने कहा था कि देश के प्रति वफादारी सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जेएनयू में गए उन्होंने नेशन फर्स्ट का नारा दिया था। 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी भारत और भारतीयता और भारत की ज्ञान परंपरा को ही महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप सुधार नहीं कर सकते तो परिवर्तन भी नहीं ला सकते। इसलिए बदलाव लाने के लिए सुधार करते रहने की जरूरत है। इसी से भारत विश्व गुरु बनेगा। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आबादी से भी अधिक यहां भारत में 33 करोड़ से अधिक विद्यार्थी हैं। यह भारत की ताकत है। यही नई सदी का भारत है। अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कुलपति प्रो. ताकि मंसूर के प्रयासों की जमकर सराहना की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया एएमयू तराने का जिक्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में असरारुल हक मजाज के लिखे एएमयू तराने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मजाज ने यहां के छात्रों के लिए सही ही लिखा है कि जो अब्र यहां से उठेगा वह सारे जहां पर बरसेगा। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के रष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लीपिएन आफ मेरिट अवार्ड दिए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed