फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Munir also purchased at Aligarh continue Jminkkkhoj

मुनीर ने अलीगढ़ में भी खरीदी जमीन..खोज जारी

Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Munir also purchased at Aligarh continue Jminkkkhoj
मुनीर मेहताब - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
ऑपरेशन मुनीर पूरा होने के बाद अब पुलिस टीमें व एजेंसियां उससे जुड़े राज उगलवाने को प्रयासरत हैं। इसी क्रम में जानकारी में आया है कि ताबड़तोड़ लूटों से जुटाई रकम से मुनीर ने अलीगढ़ में भी प्रापर्टी खरीदी है। इसकी जानकारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। इधर, अब मुनीर को आशुतोष के साथ दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। इस जानकारी पर यहां से भी टीम पूछताछ के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन

अब तक हुए खुलासे के अनुसार मुनीर ने 3.65 करोड़ रुपया विभिन्न ठिकानों से लूटा है। हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने एक करोड़ रुपया मामा के पास होने, 60 लाख रुपया तंजील अहमद के चक्कर में फंसने, 25 लाख रुपया चोरी होने, 55 लाख रुपया फरारी में खर्च होने व अलीगढ़ लूट से जुड़ी रकम मुखबिरी व मदद में खर्च होने की बात कही है।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस को भनक लगी है कि उसने अपने गांव में 27 लाख रुपये की एक जमीन व इसी तरह अलीगढ़ में एक जमीन खरीदी है। अब यह रकम उसने किस तरह एक नंबर में और किसके नाम से दिखाकर यहां जमीन खरीदी है। यह जानकारी जुटने के लिए टीमें लग गई हैं। इसमें राजस्व की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दिल्ली पुलिस ने मुनीर को डेढ़ करोड़ की लूट सहित अन्य कई घटनाओं के खुलासे को लेकर दस दिन की रिमांड पर लिया है। इसी के लिए यह टीम अब पूछताछ के लिए यहां से दिल्ली रवाना हो गई हैं। साथ में प्रयास किया जाएगा कि दिल्ली की रिमांड अवधि पूरा होने के बाद उसे यहां भी रिमांड पर लाया जाए। हालांकि दस तक उसे यहां ला पाना संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed