{"_id":"6809deee3b1f3982b80639be","slug":"uncontrolled-car-hits-pedestrians-on-the-highway-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: अनियंत्रित कार ने हाईवे पर राहगीरों को मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: अनियंत्रित कार ने हाईवे पर राहगीरों को मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल, मुकदमा दर्ज
Thu, 24 Apr 2025 12:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 PM IST
सार
हाईवे पर पैदल चल रहे दो राहगीरों में एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई। कार का चालक भी मौका देखकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा बाईपास के पास 24 अप्रैल सुबह छह बजे अनियंत्रित कार की टक्कर से टहलने निकले एक परचून दुकानदार की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य युवक की भी जान चली गई। हादसे में चालक समेत कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सासनीगेट क्षेत्र के सराय हरनारायण पंचनगरी निवासी 50 वर्षीय अशोक भंडारी परचून दुकानदार थे। परिजन के अनुसार 24 अप्रैल सुबह वह टहलने निकले थे। सुबह छह बजे जैसे ही मथुरा बाईपास पर पहुंचे तभी हाईवे से तेज रफ्तार में गुजर रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर अशोक भंडारी को टक्कर मारने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में अशोक भंडारी के अलावा कार में सवार 58 वर्षीय रामकिशोर निवासी आईटीआई कासगंज रोड एटा की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक भंडारी एक बेटा व एक बेटी के पिता थे। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। कार सवार किसी काम से कासगंज से नोएडा जा रहे थे। सासनीगेट पुलिस के अनुसार मामले में अशोक भंडारी के भतीजे गोविंद कुमार की ओर से कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन