फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unable to talk, first in 10th

बोलने-सुनने में असमर्थ, १० वीं में फर्स्ट

Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
राजेश सिंह भूपेंद्र चौधरी, अलीगढ़
भूपेंद्र चौधरी, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Unable to talk, first in 10th
मुस्कान - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
 शाबास मुस्कान! तुम्हारे जज्बे को सलाम। मुस्कान न बोल सकती हैं, न सुन सकती हैं। परिजनों को भी उसके पास होने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा। मुस्कान ने 374 अंकों के साथ हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर हौसले की मिसाल पेश की है। उसने मात्र चार महीने ही ट्यूशन पढ़ा था वह भी बोर्ड पर देखकर।

अतरौली के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी मुकेश कसेरा बर्तनों में पालिश का काम करते हैं। तीन बच्चों में दूसरे नंबर की बेटी मुस्कान बोलने और सुनने में अक्षम होने के बावजूद पढ़ना चाहती थी। सीएमओ ऑफिस ने उसे 90 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट भी दे रखा है।
विज्ञापन




माता-पिता परेशान थे कि अपनी इस अक्षमता में वह कैसे पढ़ पाएगी? अन्य बच्चों के बीच वह स्वयं को असहज महसूस करेगी लेकिन मुस्कान ने पढ़ने की जिद की तो उसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली में दाखिला करा दिया गया। एक-एक कक्षाएं पार करते हुए वह हाईस्कूल में पहुंची तो परिजनों ने परीक्षा से चार माह पहले शिक्षिका माया गुप्ता के यहां ट्यूशन भी लगवा दिया ताकि वह किसी तरह पास हो सके। 27 अप्रैल को जब परिजनों ने रिजल्ट देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मुस्कान ने 374 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की। अब लोग उसे बधाई दे रहे हैं। उसकी बहन पूजा बीए फाइनल और इकलौता भाई केशव कक्षा नवीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed