{"_id":"58b877024f1c1b7f59830e56","slug":"ujjwala-swindle-of-millions-in-the-name-of-the-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
cylinder
ग्राम पंचायत रसूलपुर के गांव बरहेती में उज्ज्वला योजना में गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन के नाम पर ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। नेट से फार्म डाउनलोड कर उन्होंने न केवल ग्रामीणों को विश्वास में लिया, बल्कि प्रति कनेक्शन 100-100 रुपये ले लिए। इस मामले में स्मार्ट विलेज फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन शिकायत के बाद हरकत में आए डीएसओ ने आईओसी अफसरों से जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। अब दोनों ठगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी है।
गांव बरहेती में सद्दाम एवं आकाश नाम के युवकों ने 13 एवं 14 अक्तूबर को जाकर गांव के गरीबों को उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने का प्रलोभन दिया। इसके बाद सभी से कनेक्शन के लिए 100-100 रुपये वसूलते हुए 30 अक्तूबर 2016 तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से कनेक्शन दिलाने की बात कही।
कई माह गुजर जाने के बाद भी जब ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं मिले तो उन्होंने स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी के माध्यम से ऑन लाइन शिकायत प्रमुख सचिव से की। प्रमुख सचिव ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए। डीएसओ ने आईओसी कंपनी के अधिकारियों को जांच के लिए भेजा। जांच में सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि जांच में आईओसी टीम को सभी आरोप सही मिले हैं। इस मामले में एसएसपी से अनुरोध कर आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी है।
एजेंसी संचालकों की भूमिका पर भी संदेह
ठगी मामले में पूर्ति विभाग एजेंसी संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। इसके लिए विभाग की टीम बनाकर उसे जांच के लिए लगाया गया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी युवकों का संबंध किसी गैस एजेंसी से तो नहीं है। यदि है तो वह कौन सी एजेंसी है। डीएसओ ने स्वीकार किया कि इस मामले में गैस एजेंसी संचालकों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
उज्ज्वला का इस वर्ष का लक्ष्य पूरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत तीन वित्तीय वर्ष में 1 लाख 94 हजार कनेक्शन बांटे जाने के लक्ष्य के सापेक्ष इस वर्ष का लक्ष्य पूरा हो गया है। तयशुदा लक्ष्य के सापेक्ष 60 हजार कनेक्शन जिले में बांट दिए हैं। आईओसी ने वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में निर्धारित 1.94 लाख कनेक्शन बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में लगभग 60 हजार कनेक्शन बांटे गए हैं। शेष मार्च के में बांटे जाएंगे।