{"_id":"64fb684883a05da7500cd934","slug":"two-more-arrested-in-case-of-throwing-ammonium-nitrate-rods-of-detonator-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और अरेस्ट, मुख्य आरोपी पकड़ा जा चुका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और अरेस्ट, मुख्य आरोपी पकड़ा जा चुका है
Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
सार
मामले में अब तक हुई जांच में सामने आया है पूर्व में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से छड़ मंगवा कर फेंकी थी। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को अपने साथी पर आरोप लगाकर छड़ फेंके जाने की सूचना दी थी। मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र में खैर रोड पर स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामने सडक़ सहारे डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और गिरफ्तारी की गई हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अब तक हुई जांच में सामने आया है पूर्व में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से छड़ मंगवा कर फेंकी थी। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को अपने साथी पर आरोप लगाकर छड़ फेंके जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अब परसौली नौझील मथुरा के विष्णु उर्फ विकास व एक अन्य को पुलिस ने ताजपुर रसूलपुर के रास्ते से दबोचा है। ये दोनों मौके पर छड़ फेंकने में शामिल थे। अब उसकी पुलिस तलाश कर रही है, जिसने राजस्थान से यहां उन्हें छड़ लाकर दी थीं।
विज्ञापन