फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two laws in the country

देश में दो कानून का नतीजा है मेमन की फांसी

Mon, 27 Jul 2015 01:28 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 27 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

ओवैसी की पार्टी एआईएमईएम के प्रदेश अध्यक्ष बोले

देश में दो कानून का नतीजा है मेमन की फांसी

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। एक ओर तो याकूब मेमन को फांसी दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। निठारी कांड के दोषी की फांसी पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। यह इस बात की ओर इशारा करते हैं कि देश में दो तरह के कानून काम कर रहे हैं। धर्म विशेष को लेकर मामले सुलझाए जाते हैं। यह कहना है असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का। रविवार को वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।  उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावाें को देखते हुए एआईएमईएम ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली अलीगढ़ आए थे। मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की फांसी पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपना काम किया है। उसका हम सम्मान करते हैं। लेकिन जिस इंसान ने कानून की मदद की, जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया। खुद जांच एजेंसी ने भी इस बात को माना है। जबकि बाबरी मस्जिद को गिराने वाले भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के बड़े-बड़े नेता आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को अभी तक फांसी नहीं दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा नरेंद्र मोदी सरकार इस्राइल का रिमोट है।  सपा-बसपा ने हमेशा से सिर्फ मुसलमानों का इस्तेमाल किया। इसलिए मुसलमान आज दलितों से भी खराब स्थिति में हैं। इस मौके पर गुलजार, इकबाल मुईन, राजाबाबू, फहीम खां, सलमान, मुहम्मद आरिश, परवेज आलम सैफी, नवल किशोर, अवनीश किशोर, अब्दुल मुईद, मुहम्मद बिलाल, महबूब आलम, डॉ युनिस, शफी मुहम्मद आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed