फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two fake candidates arrested in the examination of English subject

अलीगढ़ : अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Apr 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two fake candidates arrested in the examination of English subject
सौरव कुमार । - फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सचल दल ने दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एक परीक्षार्थी उम्र बदलकर दोबारा परीक्षा दे रहा था, जबकि एक छात्र दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। एडीएम प्रशासन विधान जायसवाल ने उम्र बदलकर परीक्षा दे रहे खुर्जा के औरंगा गांव निवासी सौरव कुमार पुत्र हरकेश का पकड़ लिया। उसने बुलंदशहर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। तब उसकी जन्म तिथि वर्ष 2000 थी। उसके बाद उसने आधार कार्ड में फर्जी तरीके से उम्र को 10 जुलाई सन 2004 कराकर दोबारा से चंडौस के मोतीलाल हाईस्कूल पब्लिक स्कूल भवापुर टीकरी से हाईस्कूल का फॉर्म भर दिया। एडीएम प्रशासन अपने सचल दल के साथ गांधी इंटर कॉलेज में पहुंचे, जहां उन्हें छात्र की उम्र को देखकर शक हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने सच स्वीकार कर लिया। उसने 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सौरव के खिलाफ चंडौस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह परीक्षा केंद्र श्रीकृष्ण पार्वती चाइल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासिमपुर स्टेशन रोड में सचल दल एएओ अश्विनी कुमार पांडेय ने आमिर पुत्र मोहम्मद हसन निवासी जहानू, जेवर, गौतमबुद्ध नगर को हाईस्कूल के छात्र मयंक नागर के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी : 8761 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय परीक्षा में 8761 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी के लिए पंजीकृत 58521 अभ्यर्थियों में से 49760 ने दी परीक्षा दी, जबकि 8761 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनके अलावा अन्य विषयों की परीक्षा हुई। इसी तरह इंटर में अन्य विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed