{"_id":"676edb6aa155eb73e90b1e4c","slug":"two-bangladeshi-amu-students-debarred-for-posting-controversial-post-notice-issued-to-one-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले दो बांग्लादेशी छात्र डिबार, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले दो बांग्लादेशी छात्र डिबार, एक को नोटिस
Fri, 27 Dec 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:23 PM IST
सार
26 दिसंबर को विवादित पोस्ट के चलते बांग्लादेश के छात्र महमूद हसन और समीउल इस्लाम को इंतजामिया ने डिबार कर दिया था, जबकि बीए के छात्र मोहम्मद आरिफुर रहमान रिफत को चेतावनी पत्र जारी कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्कॉन संप्रदाय और भारतीय महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले दो बांग्लादेशी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई होने पर एएमयू के बाबे सैयद के सामने हिंदू छात्र ने तिरंगा फहराया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
जुमे की नमाज से पहले छात्र अखिल कौशल ने बाबे सैयद पर दो बांग्लादेशी छात्रों पर कार्रवाई के समर्थन में तिरंगा फहराया। इसके साथ भारत माता की जय का उद्घोष किया। वंदे मातरम भी गाया। उन्होंने कहा कि एएमयू इंतजामिया ने एक आरोपी बांग्लादेशी छात्र को कोर्स पूरा करने की इजाजत दी है, इससे वह असंतुष्ट हैं। इंतजामिया से मांग करते हैं कि उसे फौरन बर्खास्त कर स्टूडेंट वीजा निरस्त करा कर बांग्लादेश भेजा जाए। उन्होंने इंतजामिया को इसके लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है कि कार्रवाई न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
26 दिसंबर को विवादित पोस्ट के चलते बांग्लादेश के छात्र महमूद हसन और समीउल इस्लाम को इंतजामिया ने डिबार कर दिया था, जबकि बीए के छात्र मोहम्मद आरिफुर रहमान रिफत को चेतावनी पत्र जारी कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की नसीहत दी थी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले दो पूर्व और एक वर्तमान छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन