फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two AMU students linked to ISIS-Lashkar as terrorists

AMU: आईएसआईएस-लश्कर से दो छात्रों के आतंकियों के तौर पर नाम जुड़े, फिर भी एएमयू मांग रही लिखित ब्योरा

Wed, 04 Oct 2023 04:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 04:08 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले 19 जुलाई को फैजान अंसारी को उसके झारखंड स्थित घर से गिरफ्तार किया था। झारखंड के ही पूर्व इंजीनियरिंग छात्र अरशद को मुरादाबाद से दबोचा है। साथ में उजागर हुआ है कि एक लड़की को उसके साथी ने यहां से धर्म परिवर्तन के बाद साथ ले जाकर शादी की। बाद में उसे बम बनाना सिखाया। 

विज्ञापन
two AMU students linked to ISIS-Lashkar as terrorists
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आईएसआईएस से जुड़े एएमयू छात्र फैजान अंसारी के बाद अब एएमयू के पूर्व छात्र अरशद वारसी को भी गिरफ्तार किया है। उसके आईएस-लश्कर से जुड़े होने की बात सामने आई है। मगर फैजान की तरह इसकी गिरफ्तारी को लेकर भी एएमयू का कहना है कि अभी तक लिखित रूप से कोई ब्योरा नहीं मिला है। इसलिए यह कहना बेहद मुश्किल है कि अरशद नाम का कोई युवक छात्र रहा भी है या नहीं। अगर लिखित में स्पष्ट तौर पर कुछ मिलेगा तो जांच के बाद बताया जा सकेगा। हालांकि स्थानीय एजेंसियां अरशद के स्थानीय कनेक्शन पर काम करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले 19 जुलाई को फैजान अंसारी को उसके झारखंड स्थित घर से गिरफ्तार किया था। एएमयू के स्नातक छात्र फैजान के विषय में उजागर हुआ था कि वह आईएसआईएस मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य है। उसके जमालपुर स्थित किराए के कमरे पर छापा मारकर काफी कुछ बरामद किया। इसी क्रम में जांच करते हुए एक अन्य युवक का नाम सामने आया। वह भी अलीगढ़ के किसी संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने आया और आईएस से जुड़ा। हालांकि वह आज तक फरार है।
विज्ञापन


 इस दौरान उजागर हुआ कि एएमयू में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स का छात्र फैजान यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक लॉज में रहता था। वहां पढ़ाई के दौरान वह कुछ कट्टरपंथी व्यक्तियों के संपर्क में आया जो आईएसआईएस के संपर्क में थे। उन्होंने एक समूह बनाया, जो दूसरों को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि कहीं आतंकी शाहनवाज और अरशद भी तो इस समूह से जुड़े हुए नहीं थे। इसी क्रम में अब झारखंड के ही पूर्व इंजीनियरिंग छात्र अरशद को मुरादाबाद से दबोचा है। साथ में उजागर हुआ है कि एक लड़की को उसके साथी ने यहां से धर्म परिवर्तन के बाद साथ ले जाकर शादी की। बाद में उसे बम बनाना सिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय में एएमयू स्तर से फैजान की तरह रटा हुआ जवाब दिया जा रहा है कि अरशद के विषय में लिखित में न तो कोई जानकारी मांगी है और इस नाम से कोई छात्र स्पष्ट नहीं हो पा रहा। जब तक लिखित न मांगा जाए, तब तक बता पाना संभव नहीं। इसी तरह के तर्क के साथ आज तक एएमयू ने फैजान पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि दिन भर रिकार्ड खंगाले जाने का काम जारी रहा।  एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर नवाज अली जैदी का कहना है कि मीडिया से जो जानकारी मिली है। वह आधी अधूरी है। इसलिए स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया जा सकता। फिर भी जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed