भक्त को भयभीत करने की कोशिश: गणेश के बाद रूबी ने स्थापित की दुर्गा, दरवाजे पर चिपका मिला जिंदा जलाने का पोस्टर
रूबी आसिफ खान के घर के बाहर लगे पासेटर में लिखा है कि रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है। पूजा, हवन करती है, वंदे मातरम कहती है, इसे इस्लाम से खारिज कर दो।
विस्तार
अलीगढ़ में रूबी आसिफ खान को भगवान गणेश की मूर्ति घर में स्थापित करना और नवरात्रि के व्रत रखना भारी पड़ गया। कट्टरपंथियों ने उनके घर के बाहर विवादित पोस्टर लगाए हैं जिनमें रूबी आसिफ खान को जिंदा जलाने की धमकी दी गई है।
मामला जिले के माबूद नगर का है जहां की रहने वाली रूबी आसिफ खान को कट्टरपंथियों ने जिंदा फूंक देने की धमकी दी है। रूबी आसिफ खान का कसूर सिर्फ इतना है कि वह हिंदुओं के त्योहारों को मनाती हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की मूर्ती अपने घर में स्थापित करती की है। पिछले दिनों गणेश मूर्ति घर में स्थापित करने को लेकर भी रूबी आसिफ खान के खिलाफ मौलवियों ने फतवे जारी कर किए थे। जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं। इससे पहले भी रूबी आसिफ खान पर हिंदू देवी देवताओं की पूजा को लेकर जानलेवा हमले हो चुके हैं।
अब एक बार फिर रूबी आसिफ खान अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ती स्थापित करके चर्चा में है। हिंदू देवी-देवताओं के प्रति रूबी खान का यह प्रेम कुछ कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रहा है। रूबी खान भाजपा महिला मोर्चा में जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष और आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक हैं।
रूबी आसिफ खान के घर के बाहर लगे पासेटर में लिखा है कि रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है। पूजा, हवन करती है, वंदे मातरम कहती है, इसे इस्लाम से खारिज कर दो। पोस्टरों पर परिवार को जिंदा जलाने की भी धमकी के साथ आगे लिखा है कि हम सच्चे मुसलमान जमात उल इस्लाम नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर। रूबी आसिफ खान ने बताया है कि सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर पोस्टर लगे होने की जानकारी दी। मैं चाहती हूं ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जो माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
मामले में अलीगढ़ के सीओ प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि रूबी आसिफ खान के द्वारा एक तहरीर थाना रोरावर में दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि उनके घर पर धमकी भरे पोस्टर चस्पा किए गए। जिसके बाद पुलिस ने समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.