फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Try to Kill a lady

महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Sat, 16 Jan 2016 02:01 AM IST
गंगीरी
गंगीरी Updated Sat, 16 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Try to Kill a lady
दादों थानाक्षेेत्र के गांव हारुनपुर कलां के पास एक साधू ने महिला पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। उसे मरा हुआ समझकर साधू वहां से चल दिया लेकिन महिला चिल्लाती हुई ग्रामीणों के बीच पहुंच गई। महिला की आपबीती सुन ग्रामीणों ने साधू और महिला के पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पति की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं महिला का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एटा के गांव खड़ौआ निवासी साकरा बेगम अपनी पति जलालुद्दीन के साथ शुक्रवार दोपहर को बस से गांव हारुनपुर कलां के पास उतरी। कुछ दूरी पर एक साधू की झोपड़ी है। पति ने महिला को झोपड़ी की ओर भेज दिया और खुद वहीं खड़ा रहा। बताया जाता है कि वहां रहने वाला साधू महिला को झोपड़ी के पीछे ले गया और कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


साधू साकरा बेगम को मरा हुआ समझकर वहां से आया और उसके पति से बात करने लगा। इतनी देर में लहूलुहान महिला विलाप करती हुई सड़क पर पहुंच गई और ग्रामीणों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने साधू और जलालुद्दीन को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया कि साधू ने जलालुद्दीन पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी की हत्या कराने के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। इस मामले में हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। पति ने ऐसा क्यूं किया, इसके लिए साकरा बेगम से बात करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed