{"_id":"60b291938ebc3e7fec2ccd99","slug":"trouble-in-administration-also-after-action-on-police-excise-department-city-office-news-ali264222186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-आबकारी विभाग पर कार्रवाई के बाद प्रशासन में भी खलबली, तैयार हो रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-आबकारी विभाग पर कार्रवाई के बाद प्रशासन में भी खलबली, तैयार हो रही रिपोर्ट
विज्ञापन
जहरीली शराब ने जो मौत का खेल खेला है, उसके पीछे अभी तक पुलिस व आबकारी विभाग की लापरवाही सामने आई है। लोधा पुलिस इंस्पेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी के दो निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को निलंबित किया जा चुका है। इस कार्रवाई से प्रशासन में भी खलबली मची हुई है। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई है। इसके संबंध में उच्च स्तर से रिपोर्ट तैयार हो रही है, जिसे शासन में भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। इधर, आईबी की टीम ने भी डेरा डाल लिया है। वह भी अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार करते हुए सीधे शासन में प्रमुख सचिव को भेज रही है। इस रिपोर्ट में भी पुलिस-आबकारी व प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही होने की बात का उल्लेख किए जाने की जानकारी मिली है।
शराब कांड में कोल व खैर तहसील में 43 मौत हुई हैं। एक मौत इगलास तहसील में हुई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि कोल व खैर तहसील के जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लिए जाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हालांकि अभी उच्चाधिकारियों को इन दोनों तहसीलों की रिपोर्ट का भी इंतजार है। मगर, प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारी प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए कोल व खैर तहसील के जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसमें कुछ कर्मचारी स्तर के भी लोग हैं। डीएम ने बताया कि आईबी की टीम शासन के निर्देश पर आई है, वह अपने स्तर पर जांच कर रही है। प्रशासन अपने स्तर पर मजिस्ट्रेट जांच भी करा रहा है। जो भी कार्रवाई होगी, उसेे जनता के सामने लाया जाएगा। लापरवाहों को छोड़ा नहीं जाएगा।