फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tributes paid to Kanshi Ram on his birth anniversary

जयंती पर कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 16 Mar 2022 10:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Kanshi Ram on his birth anniversary
भीम आर्मी कार्यालय पर कांशीराम की जयंती मनाते जिलाध्यक्ष नितिन चौटेल, चंद्र प्रकाश मौर्य व अन्य? - फोटो : CITY OFFICE
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई गई। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अलीगढ़ मंडल में कांशीराम की जयंती मनाई गई। उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह, अशोक सिंह, कासगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके आरिफ बॉबी आदि मौजूद रहे। भीम आर्मी कार्यालय अलीगढ़ बाईपास पर भीम आर्मी की ओर से कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितिन चौटेल ने की। मुख्य अतिथि चंद प्रकाश मौर्य ने कहा कि कांशीराम अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर समाज सेवा में लग गए थे। संचालन डीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. आजाद खान, मुकेश कुमारी, पूनम, राजकुमार, हरनाम सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा गौतम की अध्यक्षता में कांशीराम की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के निवर्तमान जिला अध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह, अशोक यादव, पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, कुंवर बहादुर बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धम्मभूमि धम्मशिला बुद्ध विहार बोरना में कांशीराम की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में उनके सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक विचारों पर पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की व संचालन थान सिंह डीजीएम ने किया। इस अवसर पर डॉ. हेमंत पुष्कर, अर्जुन स्वामी, केपी राना, सुशील गौतम, निशा गौतम, सुमन गौतम, अशोक कुमार, अर्चना सिंह, प्रभु सिंह सुमन, सत्यवीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, राजकुमार पिप्पल, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed