{"_id":"61b109ed7b42f1708454a142","slug":"tributes-paid-to-cds-general-bipin-rawat-city-office-news-ali280095117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर हर कोई रोया, श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर हर कोई रोया, श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत श्रद्धांजलि देत लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हृदय विदारक मौत पर हर कोई गम में है। उनकी मौत पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीडीएस का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जनरल की पत्नी व उनके साथ अन्य अधिकारियों की आत्मा को ईश्वर शांति दे और उनके परिवारों को इस हादसे को सहन करने की शक्ति दे। पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित जवानों के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। कांग्रेस हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने सीडीएस रावत की मौत दुखद व पीड़ादायक है। उनका निधन देश के सुरक्षा तंत्र की भारी क्षति है। कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस ने जनरल बिपिन रावत की मौत से देश को बड़ा नुकसान है।
ब्रज उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सपूत चले गए हैं। सिक्ससंस ने प्रधानमंत्री मोदी से हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच की मांग की है। राष्ट्रवादी विचार डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि जनरल रावत के निधन से अपूरणीय क्षति है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अखिलेश शर्मा ने हेलीकॉप्टर हादसा बेहद दुखद है। भारत हमेशा बिपिन रावत की देश सेवा को याद रखेगा।
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व सेना के 11 अधिकारियों की असामयिक मौत पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव ने जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 11 लोगों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत्यु होने पर दुख जताया। सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनिल चौधरी, राकेश यादव, सर्वेश शर्मा, ललित मोहन, अशोक रावत, विकास यादव, आरती सिंह, नीरज यादव, सोनू शर्मा, विजय आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय महासभा की बैठक मंडल कार्यालय रामबाग कॉलोनी में डॉ. राजेश चौहान की अध्यक्षता में जनरल बिपिन रावत, पत्नी व अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी। यहां विवेक चौहान, राहुल सिंह, राहुल चौहान, गजेंद्र राघव, कमल प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, प्रतिभा राघव, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मोहम्मद सलमान इम्तियाज, रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, सपा नेता अयाज शेरवानी, सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान, समाजसेवी एसएम कयाम, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य सागर सिंह तोमर ने जनरल बिपिन रावत, पत्नी व अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी।
बेहद सौम्य स्वभाव के थे सीडीएस रावत
एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि 2019 में मेरी मुलाकात उनसे लखनऊ में आयोजित एक महोत्सव में हुई। उस समय मैं खुद एसएसपी लखनऊ के पद पर तैनात था। सीडीएस रावत वहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। एसएसपी होने के नाते उनकी अगवानी व स्वागत का मौका मिला। इस दौरान काफी देर तक उनके साथ बैठकर बातचीत हुई। बेहद सौम्य स्वभाव था उनका। चूंकि, मैं भी उत्तराखंड से हूं। जब उन्हें यह पता चला तो वहां की तमाम पुरानी बातों पर जिक्र हुआ और लगा ही नहीं कि देश के इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति से चर्चा हो रही है। उन्होंने अभिभावक की तरह तमाम अनुभव साझा किए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा राष्ट्र आज शोकमय है और पुलिस समेत हर एक वर्दीधारी अत्यंत दुखी है। जनरल बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित है।
जितना ऊंचा कद, उतना सरल स्वभाव
विशाल गर्ग (बीकेडी) ने कहा कि 21 नवंबर को दिल्ली में आयोजित पारिवारिक विवाह समारोह में सीडीएस के अध्यक्ष बिपिन रावत व पत्नी मधुलिका रावत से मुलाकात हुई थी। वह बहुत प्रसन्न थे। उन्होंने कहा कि ‘जब मैंने उनको बताया कि अपने अलीगढ़ स्थित फ्लाइंग क्लब से ट्रेनिंग लेकर पायलट देश की हर एयरलाइंस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं’। विशाल ने कहा कि उनका जितना ऊंचा कद था, उतना ही सरल स्वभाव था। अब दोनों हमारे बीच नहीं हैं, यह सुनकर वह स्तब्ध रह गए। वह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
जनरल का जाना बुरे स्वप्न से कम नहीं
जनरल बिपिन रावत का यूं जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मुझ जैसे सभी सैनिकों को बहुत आहत कर रही है। - सुरेश राघव, पूर्व सैनिक
भारत ने अपने वीर सपूत खो दिया। हमेशा सैनिकों के जोश को चार गुना करने वाले वीर बिपिन रावत को हमेशा याद रखा जाएगा। - कैप्टन सुलेमान खान
देश ने वीर सपूत जनरल रावत को यूं अचानक खो दिया। सभी सैनिकों व समस्त अर्द्धसैनिक बलों की तरफ से उनको विनम्र श्रद्धांजलि। - कमांडेंट इमरान खान
जनरल रावत ने म्यांमार सर्जिकल स्ट्राइक व बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को कामयाबी दिलाकर देश के नाम को स्वर्णिम बनाया। उनका निधन दुखद। - कैप्टन आसीन खान
- बिपिन रावत का देहावसान पूरे राष्ट्र के लिए गहरा आघात है। उनका सेवाकाल सदैव स्मृतियों में रहकर प्रेरणा देता रहेगा। - फ्लाइट इंजीनियर वीके गुप्ता, महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद।