फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic light and encroachment causes of jam in city

ट्रैफिक लाइट, अतिक्रमण जाम का कारण : डीएम

Sat, 12 Dec 2020 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic light and encroachment causes of jam in city
सासनी गेट चौराहे पर अतिक्रमण के कारण लगता है जाम? - फोटो : CITY OFFICE
शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और ट्रैफि क लाइट को जिम्मेदार ठहराया है। इन लाइट को व्यवस्थित करने और जनता को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगर निगम को एसपी ट्रैफि क के साथ कोआर्डिनेशन कर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम ने कहा कि विभिन्न चौराहों पर लगी ट्रैफि क लाइट जाम का कारण बन रही हैं। इन्हें एसपी ट्रैफि क के सुझाव पर नगर निगम द्वारा ठीक किया जाए। सारसौल चौराहे पर दिनभर जाम लगा रहता है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एसपी ट्रैफि क प्लान तैयार करें। खेरेश्वर चौराहा पर स्पीड टेबल, रीपिट बार मार्किंग एवं ब्लिंकर स्टाप लाइटें लगाई जाएं। मथुरा फ्लाईओवर के साथ ही मथुरा बाईपास पर बने फ्लाईओवर पर स्लिप रोड व साइनबोर्ड लगाए जाएं। महरावल कट पर दिशासूचक बोर्ड व तमकोली मोड पर सुधारात्मक कार्य किए जाएं। साथ ही अन्य ब्लैक स्पोर्ट पर सुधारीकरण कार्य पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम को निर्देश दिए कि वह सभी चौराहों पर लगे विज्ञापन होर्डिंग को चौराहा से 100 मीटर की दूरी पर ही लगाने की अनुमति दें, जो नियम विरुद्ध लगे हैं, उनको हटवाया जाए। इधर, रोडवेज को निर्देश दिए कि मसूदाबाद बस अड्डे का संचालन किया जाए। साथ ही शहर में बिना रुके गुजरने वाली बसों को बाईपास से ही उनके गंतव्यों को रवाना किया जाए। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन फ रीदउद्दीन, एसपी ट्रैफि क सतीश चंद्र एवं नगर निगम के अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 लाइसेंस निलंबित
बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में संलिप्त वाहनों के चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। अभी तक 120 लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। 32 लाइसेंस अन्य जनपदों के रहने वाले चालकों के हैं। उनके जिलों को भी सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed