फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rice situation in Aligarh Mandi

Aligarh: गल्ला व्यापारियों ने खरीदा 27 हजार टन धान, सरकारी क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई

Tue, 07 Oct 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 02:30 AM IST
सार

खैर मंडी समिति में पिछले तीन दिनों में 150,000 क्विंटल धान की खरीद हुई है, यह खरीद तब हुई है, जब मंडी एक दिन बंद और एक दिन खुलती है। इस बीच मंडी में अब तक खरीदा जा रहा धान 3071 रुपये से घटकर 2902 रुपये प्रति क्विटंल पर आ गया है।

विज्ञापन
Rice situation in Aligarh Mandi
गभाना अनाज मंडी में रखीं धान की बोरियां - फोटो : संवाद

विस्तार

धान की बंपर आवक से अलीगढ़ जिले की मंडी समितियों में गल्ला व्यापारियों ने तीन दिन में करीब 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर एक दाने की भी खरीद नहीं हो सकी है। मंडी में अब धान की कीमतों में भी गिरावट आने लगी है, जिससे किसानों में बेचैनी है।

विज्ञापन


खैर मंडी समिति में पिछले तीन दिनों में 150,000 क्विंटल धान की खरीद हुई है, यह खरीद तब हुई है, जब मंडी एक दिन बंद और एक दिन खुलती है। इस बीच मंडी में अब तक खरीदा जा रहा धान 3071 रुपये से घटकर 2902 रुपये प्रति क्विटंल पर आ गया है। वहीं मंडी में तीन अक्तूबर से खाद्य एवं रसद विभाग के चार केंद्र खुल गए हैं, किंतु धान की खरीदारी शून्य रही। केंद्र की एग्जीक्यूटिव मार्केट ऑफिसर वीना सिंह ने बताया कि किसानों के पंजीकरण में समस्या आ रही है और बिना पंजीकरण के खरीदारी संभव नहीं है।

विज्ञापन

मंडी धान के रेट मंडी में 200 रुपये घटे हैं किंतु आज मेरे धान का मूल्य मुझे सिर्फ 1800 से 2400 रुपये तक दिया गया है। व्यापारी अब मनमानी करने पर उतर आए हैं।-रामवीर सिंह किसान भमरोला

विज्ञापन
विज्ञापन

खैर मंडी को एक दिन बंद और एक दिन खुला रखा जा रहा है यह व्यापारियों के हित में नहीं है क्योंकि एक दिन में सारा माल खरीद लेना और दूसरे दिन माल उठा देना संभव नहीं है। -गौरव गौतम आढ़ती

मशीनें खराब होने से शुरू नहीं हुई खरीद

छर्रा मंडी में व्यापारियों ने तीन दिन में 32500 क्विंटल धान की खरीद की है। खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षक शेखर कश्यप ने बताया कि शासन से ई-पोप मशीनों से धान, बाजरा, मक्का की खरीद होनी थी लेकिन मशीनों में तकनीकी समस्या के चलते अभी तक क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ नहीं हो पाई है। इगलास मंडी में 20 हजार क्विंटल धान की व्यापारियों ने खरीद की है, जबकि सरकारी क्रय केंद्र के प्रभारी विपणन निरीक्षक शशांक गुप्ता ने बताया कि अभी तक कोई खरीद नहीं हो सकी है।

एक किसान नमूना लेकर आया वह भी गीला
गभाना मंडी में 3500 क्विंटल धान की व्यापारियों द्वारा खरीद की गई है। यहां धान की 1509 किस्म आ रही है, जिसका ख्ररीद रेट 2851 रुपये प्रति क्विटंल रहा है। सरकारी क्रय केंद्र प्रभारी बबिता ने बताया कि किसानों के पंजीकरण कराकर सैंपल देखने के बाद धान खरीदा जाएगा। पिछले तीन दिनों में एक किसान सैंपल लेकर आया था, जो कि गीला धान था।

भाव पूछकर चले जाते हैं किसान
हरदुआगंज मंडी में व्यापारियों ने करीब 15 हजार क्विंटल धान की खरीद की है। सरकारी क्रय केंद्र पर अभी खरीद नहीं हो पाई है। क्रय केंद्र की संचालिका प्रियंका का कहना है कि किसान फिलहाल भाव पूछने आते हैं और पंजीकरण कराकर चले जाते हैं। क्रय केंद्र पर मोटा धान लिया जाता है, जबकि मंडी में पतले किस्म के धान की अत्याधिक आवक हो रही है। धनीपुर मंडी के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन में व्यापारियों ने 45373 क्विटंल धान की खरीद की है, जबकि सरकारी क्रय केंद्र पर अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।

मंडी में कहां कितनी खरीद हुई

  • खैर 150000 क्विटंल
  • धनीपुर 45373 क्विंटल
  • छर्रा 32500 क्विटंल
  • इगलास 20000 क्विटंल
  • हरदुआगंज 15000 क्विटंल
  • गभाना 3500 क्विटंल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed