{"_id":"6ac616a24b2be12a3e01a004","slug":"traders-against-the-upi-transection-charges-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1084232-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
अलीगढ़। यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने खैर रोड स्थित हीरानगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने यूपीआई चार्ज का पुतला फूंककर विरोध जताया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित शुल्क लगाने संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि 15 अक्टूबर से दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की बात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों पर पहले से ही कई तरह के करों का बोझ है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापार प्रभावित होगा और बाजार में मंदी की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे सरकार के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने की नीति व्यापारियों के हितों के विपरीत है। यदि इसे 15 अक्टूबर से लागू किया गया तो उत्तर प्रदेश सहित देशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं करेंगे। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाने संबंधी आदेश तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में यश कुमार बाबा, संतोष वार्ष्णेय, राहुल कनक, राकेश लीडर, अनिल बंसल, आमोद माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, अमित शर्मा, उमेश गौड़, वीरेंद्र चौधरी, प्रशांत सिंह, राहुल मित्तल, फैसल, अदनान, हरेंद्र सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।