फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Took him from home Dostkkfir brutally killed

घर से बुलाकर ले गए दोस्त..फिर बेरहमी से मार दिया

Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
Took him from home Dostkkfir brutally killed
हत्‍या
महानगर के नगला पटवारी में रुपयों के विवाद में सब्जी विक्रेता युवक की हत्या के बाद पब्लिक ने जमकर बवाल किया। एक तरफ जहां गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए मौलाना आजाद नगर में जाम लगा दिया, वहीं मेडिकल में संदेह पर एक युवक की पिटाई करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने दोनों जगहों पर दौड़ते हुए भीड़ को शांत किया। हत्या के संबंध में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार मोलाना आजाद नगर निवासी सब्जी विक्रेता 25 वर्षीय अख्तर पुत्र फतेह अली टिर्री खरीदने के लिए पिछले तीन दिन से प्रयासरत था। भाई नदीम के अनुसार शनिवार दुपहर उसका दोस्त अख्तर को घर से टिर्री दिलाने के बहाने लेकर गया। जाते समय उसकी जेब में 50 हजार रुपये भी थे। इसके बाद उसे नगला पटवारी ले जाया गया। जहां नामजद सरफराज, अतीक, शादाब, हारुन, नीलम आदि से हुई। जहां उसका रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पहले तो उसके पेट में चाकू घोंपा गया और इसके बाद उसके तमंचे से गोली मार दी गई। इसे लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर अख्तर को छोड़कर हमलावर भाग गए। इसी बीच एक परिचित ने अख्तर को लहूलुहान देखा तो वह मेडिकल कॉलेज लेकर दौड़ा, जहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच खबर पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां उन्हें इलाके का ही एक युवक दिखाई दे गया। हालांकि वह अख्तर का हाल जानने आया था। मगर परिजनों ने उसे हमलावरों का साथी समझते हुए शक में पीट दिया और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। यहां से परिजनों को घर भेजा तो वहां परिजनों व इलाके के लोगों ने गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए जाम लगा दिया। इस सूचना पर पुलिस मोलाना आजाद नगर दौड़ी। वहां पुलिस ने लोगों को समझाया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जाकर जाम खोला गया। इधर, हत्या की खबर पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, सीओ तृतीय राजीव सिंह, एसओजी, सर्विलांस टीम आदि पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने देर रात पोस्टमार्टम कराने के प्रयास शुरू कर दिए।  एसओ क्वार्सी रविंद्र बहादुर के अनुसार अख्तर के भाई की ओर से दी गई तहरीर पर नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। बताया गया है कि अख्तर अपने पीछे पत्नी बच्चों के अलावा मां-बाप, भाई बहन आदि सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गया है। परिजनों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed