{"_id":"665a64d27ba3d223d403bec5","slug":"toll-tax-will-increase-from-midnight-of-june-2-aligarh-news-c-2-ali1009-403035-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो जून की मध्य रात्रि से बढ़ेगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो जून की मध्य रात्रि से बढ़ेगा टोल टैक्स
विज्ञापन
हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को रविवार की रात 12 बजे से ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल टैक्स पांच रुपये से लेकर 30 रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर अकराबाद, गभाना और अलीगढ़-आगरा हाईवे पर स्थित मडराक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब ज्यादा कर देना होगा। नई दरों से संबंधित सूची टोल पर चस्पा कर दी गई है। इन तीनों ही टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले लगभग 30 हजार वाहन चालक इस वृद्धि से प्रभावित होंगे।
गभाना टोल प्रबंधक इंद्रजीत चौधरी के अनुसार टोल की बड़ी दरें दो जून की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। अकराबाद के टोल प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह चौहान ने बताया कि टोल पर नई दरों से टोल वसूला जाएगा। मडराक टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रमोद यादव ने कहा कि टोल की दरों में वाहनों की श्रेणी के अनुसार पांच से लेकर 15 रुपये तक की अधिकतम वृद्धि की गई है।