फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toilet pipes are put in the drain

नाले में डाल रखे हैं शौचालय के पाइप, गंदगी का अंबार

Tue, 14 Jun 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Toilet pipes are put in the drain
कैलास वाली गली में कूड़े से ठसा ठस भरा हुआ नाला। - फोटो : CITY OFFICE
मानसून जल्द दस्तक देने वाला है, लेकिन नगर निगम अभी तक नालों की तली झाड़ सफाई नहीं कर पाया है। जंगलगढ़ी, कैलाश गली, सराय मियां, वार्ड नंबर 15 से सासनीगेट तक गुजर रहा नाला गंदगी से बजबजा रहा है। लोगों ने नाले में शौचालय के पाइप डाल रखे हैं। कुछ जगह पर नाला कच्चा है। इस कारण बारिश में इस क्षेत्र की गलियों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

खैर रोड से निकलने वाला नाला जंगलगढ़ी, कैलाश गली, बर्फखाना, सराय मियां, सराय कावा, भुजपुरा, वार्ड नंबर 15 होते हुए सासनीगेट पहुंचता है। यह नाला तकरीबन पांच किलोमीटर लंबा है। जंगलगढ़ी-सराय मियां क्षेत्र में तकरीबन 50 मीटर नाला कच्चा है। वार्ड नंबर 15 में भी यही स्थिति है। नाला इन दिनों गंदगी से भरा पड़ा है। पार्षद के मुताबिक, स्थानीय लोग घरों का कूड़ा-कचरा और सामान नाले में फेंक देते हैं। इसी कारण यहां हर समय बदबू आती रहती है। लोगों ने कहा कि सीवर लाइन चोक है। इसीलिए शौचालय के पाइप नाले में डाल रखे हैं। पानी की निकासी भी नहीं होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत कैलाश गली में होती है। ऊपरकोट से पानी का बहाव इतना होता है कि लोगों के घरों की नालियों में पानी लौटने लगता है।
विज्ञापन

- सीवरेज व्यवस्था न होने के चलते लोगों ने शौचालयों के पाइप सीधे नाले में डाल रखे हैं, जो गलत है। नाले की सफाई भी देरी हो रही है। अधिकारी अपनी मनमानी से काम करवाते हैं। ठेकेदार ने नाले का ढलान बिगाड़ दिया है। - नरेंद्र सैनी, पार्षद देहलीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाले की सफाई के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। पड़ताल कराकर जल्द नाले की सफाई कराएंगे। जिन लोगों ने नाले में शौचालय के पाइप डाल रखे हैं। इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त।

- नगर निगम अभी तक नालों की सफाई नहीं कर पाया है। ऐसे में अगर बारिश शुरू हो जाए तो शहर की बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गलियों में पानी के साथ गंदगी बहेगी। - गुलजार अहमद, समाजसेवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed