फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   To resist tampering murder knockout

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटकर हत्या

Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरला के गांव दतावली के माजरा नगला कांती में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है जबकि पांच लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने  हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।
बरला क्षेत्र के गांव नगला कांती लगभग एक दर्जन भर घरों का माजरा है। जिसमें सोमवार को गांव पहाड़ीपुर निवासी युवकों ने गांव की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। किशोरी के परिजनों ने दबंगों का विरोध किया। सोमवार की शाम करीब 7 बजे पहाड़ीपुर निवासी नवाब सिंह, हरिकेश, रामू पुत्र भूरी सिंह और सुरेश पुत्र गंगा प्रसाद लाठी-डन्डों और फर्साें से लैस होकर नगला कांती निवासी राजपाल के घर में घुस गए और दबंगाई दिखाते हुए घर मौजूद महिला और पुरुषों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें मीना पत्नी राजपाल, उर्मिला पत्नी सुरेश, अनिलश्री पत्नी कल्लू सिंह और राजपाल पुत्र ओमप्रकाश, सर्वेश कुमार पुत्र कल्लू सिंह और ओमप्रकाश पुत्र चेतराम को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इजाज के  दौरान मीना पत्नी राजपाल की की मौत हो गई। बरला कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सर्वेश कुमार पुत्र कल्लू सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हरिकेश और रामू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed