{"_id":"601954d628eb3f2f5b55e3bc","slug":"three-youths-gang-raped-with-minor-girl-report-filed-under-poxo-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
Tue, 02 Feb 2021 07:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अलीगढ़ में थाना खैर के बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह खेत में गोबर डालने जा रही एक किशोरी को तीन युवकों ने खेत में जबरन खींच ले गये। उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर एक युवक बचाने आया तो उसके साथ मारपीट की और उसे भगा दिया। किशोरी के पिता ने एक को नामजद करते हुए दो अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएसपी विकास कुमार व एडीएसपी अजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक सोलह वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से गोबर डालने खेत पर गई थी। रास्ते में गांव निवासी युवक और उसके दो दोस्त मिले थे। वह किशोरी को जबरदस्ती खींचकर एक खेत में ले गये। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
किशोरी बचाव में चीखी चिल्लाई तो आवाज सुनकर एक युवक बचाने पहुंच गया। उसके साथ आरोपी युवकों ने मारपीट की और भगा दिया। अन्य ग्रामीण शोर सुनकर उस और दौड़े तो आरोपी भाग गये। सूचना पर परिवार वाले व पीआरवी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के पिता ने सौरभ उर्फ सुधीर और दो अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली खैर में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।