फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three teams were working on Dev Prakash Madhukar

हाथरस हादसा: तीन टीमें कर रही थीं देव प्रकाश मधुकर पर काम, दिल्ली में होने की ऐसे मिली जानकारी

Sun, 07 Jul 2024 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 04:07 PM IST
सार

देवप्रकाश की रिश्तेदारियों पर होमवर्क किया गया। जिसमें अलीगढ़ के मडराक, बुलंदशहर बॉर्डर, मैनपुरी व गोरखपुर में कुछ ऐसी रिश्तेदारियां जानकारी में आईं, जिन पर सर्विलांस के माध्यम से काम हुआ तो सुराग हाथ लगे।

विज्ञापन
Three teams were working on Dev Prakash Madhukar
मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर - फोटो : संवाद

विस्तार

2 जुलाई को फुलरई-मुगलगढ़ी में साकार हरि के सत्संग उपरांत जैसे ही भगदड़ मची, वैसे ही मौत का मंजर देखकर कार्यक्रम का मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर हक्का-बक्का रह गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। उसके परिवार वाले भी घर छोड़कर चले गए। उस पर एक लाख का इनाम रखा गया।

विज्ञापन


हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया था, जिनमें से एक टीम दिल्ली में डेरा डाले थी। दूसरी गोरखपुर और एक मैनपुरी में थी। तीनों जगहों पर उसके छिपे होने का अंदेशा सर्विलांस माध्यमों से मिला था। इसी प्रयास में उसके दिल्ली में होने के इनपुट पर दबोचा गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि देवप्रकाश की रिश्तेदारियों पर होमवर्क किया गया। जिसमें अलीगढ़ के मडराक, बुलंदशहर बॉर्डर, मैनपुरी व गोरखपुर में कुछ ऐसी रिश्तेदारियां जानकारी में आईं, जिन पर सर्विलांस के माध्यम से काम हुआ तो सुराग हाथ लगे। बाबा के खास लोगों में शामिल देवप्रकाश के कुछ रिश्तेदार ऐसे भी थे, जिनके संपर्क दिल्ली से जुड़ रहे थे। इसी प्रयास में वह दिल्ली में मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed