फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three new departments in Aligarh Muslim University

AMU: यूनिवर्सिटी में बनेंगे तीन नए विभाग, होगी 10 प्रोफेसरों की नियुक्ति, प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 22 Jul 2025 01:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

एएमयू के स्कूल के कक्षा 1, 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 23 जुलाई से 25 जुलाई तक पंजीकरण, प्रपत्र अपलोड होंगे।

विज्ञापन
Three new departments in Aligarh Muslim University
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में तीन नए विभाग वजूद में आएंगे। यूजीसी ने एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और स्वाइल एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री विभाग में 10 प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


कृषि विज्ञान संकाय में एग्रोनॉमी विभाग में यूजीसी ने एक एसोसिएट प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति के आदेश दिए हैं। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर और स्वाइल एंड एग्रीकल्चर केमेस्ट्री विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में कृषि अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि तीन विभागों कृषि विज्ञान संकाय में आएंगे। परास्नातक में 10-10 सीटें होंगी। उधर, कंप्यूटर साइंस में छह असिस्टेंट प्रोफेसर, पेरियोडोंटिया व कम्युनिटी डेंटीसिटी में एक एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में चार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 1, 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
एएमयू के स्कूल के कक्षा 1, 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 23 जुलाई से 25 जुलाई तक पंजीकरण, प्रपत्र अपलोड होंगे। 26 को प्रपत्र का सत्यापन होगा। 31 जुलाई को पहली सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 2 अगस्त से 4 अगस्त तक शुल्क जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed