फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three more arrested in robbery on Gular Road, looted goods recovered

Aligarh News: गूलर रोड पर लूटकांड में तीन और गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद

Thu, 02 Mar 2023 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested in robbery on Gular Road, looted goods recovered
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में गूलर रोड मित्र नगर में समाचार पत्र संचालक परिवार को बंधक बनाकर लूट के मामले में 15 हजार के इनामी सहित और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं। बन्नादेवी पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है। 19 जनवरी को हुए इस कांड में अब तक सात गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मित्र नगर निवासी समाचार पत्र संचालक संजय नवरत्न के घर हुई लूट में फरार 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी सिढ़पुरा कासगंज के रामजीलाल हाल निवासी कांशीराम आवास,गंज डुडवारा व उसके दो साथी छत्ता आगरा के राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो, एत्मादपुर आगरा के प्रदीप को लूट के दो लाख रुपये, सोने की चार चूडिय़ों व एक जंजीर, दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामजीलाल ने लूट का प्लान बनाया और राजेंद्र जैन व प्रदीप ने हथियार मुहैया कराए। साथ में लूट का माल ठिकाने लगाया। इस तरह इस घटना में इससे पहले 15 हजार के ईनामी गगन सोलंकी, संजय वाष्र्णेय उर्फ राजकुमार, विजय और रविंद्र उर्फ मोहन को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच के अनुसार इस मामले में पूर्व में जेल भेजे गए संजय नवरत्न के ड्राइवर विजय को उनके स्वामी ने अपनी बेटी की शादी जानकारी दी थी। उसी आधार पर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने लिखवाया एक और मुकदमा
इस मामले में लूट के मास्टर माइंड ड्राइवर विजय व उसके परिवार पर मोहल्ले के लोगों ने भी मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे के अनुसार मित्र नगर में विजय कुमार अपनी पत्नी मिथलेश देवी के साथ अवैध किराएदार के रूप में रह रहा है। इसने लोगों में दहशत का माहौल बना रखा था। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार इस मामले में विजय कुमार, मिथलेश देवी, किशन, शिवम व प्रशांत आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed