{"_id":"6727f1bedfac7765c502d8b4","slug":"three-injured-in-a-fight-in-nagla-chandram-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101264-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: झगड़े और मारपीट में प्रधान पुत्र सहित तीन पकड़े, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: झगड़े और मारपीट में प्रधान पुत्र सहित तीन पकड़े, भेजे जेल
Mon, 04 Nov 2024 03:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:27 AM IST
सार
विष्णु ने प्रधान पक्ष पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी देने सहित फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी भेजे जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
नगला चंद्राम में लगातार दो दिन हुए झगड़े और मारपीट में पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित तीन लोगों को पकड़ा है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी विष्णु पुत्र जवाहर सिंह ने प्रधान पक्ष पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी देने सहित फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में आरोपी प्रधान पुत्र कपिल पुत्र शिवराम, लोकेश पुत्र अमृतलाल व भीम पुत्र राधेश्याम को पुलिस ने पकड़ा था। वहीं गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात है।
विज्ञापन