फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three in custody including reel maker

बालिका की हत्या: रील बनाने वाले सहित तीन हिरासत में, एक फरार, पुलिस को मिले अहम सुराग, पूछताछ जारी

Tue, 08 Aug 2023 02:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 02:21 AM IST
सार

मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गांव के एक रील बनाने वाले युवक सहित तीन को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग है। ये तीनों बच्ची के गायब होने के समय उसी घेर में थे, जिसमें बच्ची की लाश मिली।

विज्ञापन
Three in custody including reel maker
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ में खैर इलाके के शिवाला चौकी क्षेत्र के गांव में रविवार देर शाम से लापता अनुसूचित जाति परिवार की आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बालिका की हत्या के मामले में एक तरफ अंतिम संस्कार हो रहा था। दूसरी ओर पुलिस की जांच टीम अपने काम में लगी थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गांव के एक रील बनाने वाले युवक सहित तीन को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग है। ये तीनों बच्ची के गायब होने के समय उसी घेर में थे, जिसमें बच्ची की लाश मिली। सबसे खास बात उस घेर की चाभी भी रील बनाने वाले युवक के पास रहती है। वह घेर स्वामी का छोटा बेटा है। हालांकि पूछताछ में तीनों अलग अलग बयान बाजी कर रहे हैं और बरगलाने जैसी बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन


 पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर अभी तक सबसे पुख्ता शक इन्हीं तीनों पर है। देर रात नाबालिग कुछ टूटा भी है और उसने कहा है कि वह अपने मां-बाप के सामने सब सच बताएगा। इसके चलते देर रात मां बाप को बुलाया गया। उम्मीद है कि उनके आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। इधर, गांव के दो अन्य युवकों पर भी संदेह जताया गया है, जिनमें से एक अभी तक गायब है। अब पुलिस इस जांच में लगी है कि वह घटना के पहले और बाद में कहां था। दूसरा घटना के समय व बाद में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए तीनों घटना के बाद भी गांव में ही थे और पुलिस के साथ खोजबीन में शामिल थे मगर उनकी बातचीत पुलिस को बरगला रही है। एक दूसरे से उनके जवाब भी मिलान नहीं कर रहे। एसपी देहात पलाश बंसल बताते हैं कि काफी कुछ तस्वीर साफ है। रात में या सुबह तक घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed