फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three Died of dengue

आरएसएस कार्यकर्ता सहित तीन की डेंगू से मौत

Sat, 02 Nov 2019 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three Died of dengue
. हर्ष अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
डेंगू के डंक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को डेंगू के चलते जिले में एक महिला सहित तीन मौतें हो गईं। महानगर में आरएसएस कार्यकर्ता, इगलास में मिठाई विक्रेता और हस्तपुर गांव की एक महिला डेंगू की शिकार हो गई। तीनों का अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। इस सीजन में अब तक छह लोग डेंगू के चलते अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी हर्ष अग्रवाल (22 वर्ष) पुत्र भुवन अग्रवाल धर्म समाज कालेज में बीकाम का छात्र था। भुवन अग्रवाल का रेलवे रोड पर ही हार्डवेयर का कारोबार है। हर्ष अपने पिता भुवन के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था और पिता के साथ रेलवे रोड पर ही सुभाष शाखा संचालित करता था। पांच दिन पहले उसे बुखार होने पर रामघाट रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां पर उसे जांच में डेंगू का होना पाया। इसके बाद उपचार तो चल रहा था लेकिन हर्ष की स्थिति गंभीर होती गई। शुक्रवार सुबह हर्ष की मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु पर परिवार में कोहराम मच गया। हर्ष के एक छोटा भाई और छोटी बहन हैं। उसकी मौत की सूचना पर शहर विधायक संजीव राजा, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ सहित अन्य भाजपा नेता भी पहुंच गए। रेलवे रोड पर मीरीलाल चौराहे के आसपास की दुकानें शोक में बंद रखी गईं।
विज्ञापन

दूसरी ओर कस्बा इगलास में मिठाई की दुकान करने वाले और मूलरूप से कजरौठ निवासी मंगल सेन पुत्र नेकसेराम (50) निवासी सराय बाजार भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। जांच में डेंगू होना पाया गया। उनका कस्बा इगलास में ही प्राइवेट डाक्टर के यहां पर इलाज चल रहा था। दो दिन पहले स्थिति गंभीर होने पर अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। शुक्रवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। मंगल सेन के तीन भाई हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों और एक बेटे की शादी हो गई है। छोटा बेटा रजनीकांत यूपी पुलिस में कांस्टेबल चयनित हुआ है और उरई के प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग कर रहा है। इसके अलावा हस्तपुर गांव की शहनाज (23) पत्नी शरीफ खां बीते चार-पांच दिनों से बीमार चल रही थी। उसे अलीगढ़ लाया गया था जहां निजी डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के कारण उसकी भी मौत शुक्रवार को हो गई। इगलास कस्बे में राधिका विहार, अग्रवाल कालोनी सासनी रोड, बिजली घर के पास कालोनियों में भी डेंगू बुखार पैर पसार रहा है। जिले में इससे पहले सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन के भतीजे, मैनपुरी में तैनात मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की भी डेंगू के चलते मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि हाई रिस्क जोन चिह्नित करके वहां पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता से काम कर रहा है।

मृतक मंगलसेन का फाइस फोटो

मृतक मंगलसेन का फाइस फोटो- फोटो : IGLASS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed