फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those who change the constitution-principles of Baba Saheb will have to lock Aligarh

Aligarh News: बाबा साहब के संविधान-सिद्धांत बदलने वालों पर लगाना होगा अलीगढ़ का ताला

Tue, 09 May 2023 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Those who change the constitution-principles of Baba Saheb will have to lock Aligarh
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसी जमाने में पहचान तालों में सुरक्षित की जाती थी। मगर अब ऐसे लोगों को ताले में बंद कर दो, जो बाबा साहब के सिद्धांत, उनके संविधान व बताए रास्ते को बदल रहे हैं। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा ताला, तालीम और तहजीब से जुड़े बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी तहजीब उनके बयानों में झलकती है। अब जनता ही बताएगी कि ताला कहां लगाना है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सपा के मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह के समर्थन में रोड शो करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों में नफरत पैदा करना, तोड़फोड़ करना पसंद करती है। गलत भाषा शैली का उपयोग करती है, मगर सपा लोगों के बीच भाईचारा फैलाने के साथ प्यार की बात करती है। आज भाजपा सबसे ज्यादा गलत काम कर रही है। भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। यह सब बुराइयां छिपाने के लिए हो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आप उनसे विकास की बात करें तो जवाब तमंचा मिलता है। बात बेरोजगारी या महंगाई की करें तो जवाब तमंचा मिलता है। उन्होंने नीयत पर इशारा करते हुए कहा कि अभी जीएसटी के छापे पड़े हैं। वह कुछ लोगों को चिह्नित करके डाले गए हैं। इस बात से ही भाजपा की नीयत और नीति का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा में इंजन से इंजन टकरा रहा है। आज तक के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ, दो डीजीपी आपस में टकराते रहे। सपा में टिकट वितरण के बाद विवाद मामूली समस्या है, उसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अपराध व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश में एनसीआरबी का आंकड़ा देख लो। सर्वाधिक मौत पुलिस अभिरक्षा में हो रही है। कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। जब से बीजेपी सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार के रेट बढ़ा दिए गए हैं। पुलिस की 100 नंबर सेवा को 112 कर दिया गया है। भाजपा अब दिवालिया पार्टी हो चुकी है। इसका उदाहरण है कि उनको चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं मिला। तो शाहजहांपुर में चुनाव लड़ाने के लिए सपा के कार्यकर्ता को ले गए। वर्तमान समय में तालाबों, पोखर पर कब्जा करने का काम भाजपाई कर रहे हैं। फर्जी नक्शे बनाने का कार्य कर रहे हैं। अंत में एक सवाल पर कहा कि सपा जातीय जनगणना के पक्ष में है। जातीय जनगणना होने से ही परस्पर समानता बनी रहेगी। सबका साथ सबका विकास जातीय जनगणना के उपरांत ही हो सकता है। जातीय जनगणना होने से डॉक्टर लोहिया और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की सोच पूरी होगी और समाज आगे बढ़ेगा। अंत में उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि इस बार हम अलीगढ़ मेयर सहित प्रदेश की अनगिनत निकाय जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कबीर के दोहे से दिया मुख्यमंत्री को जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताला तालीम और तहजीब से जुड़े बयान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि उन्हें कबीर का यह दोहा जरूर याद रखना चाहिए कि ऐसी वाणी बोलिये, मन का आपा खोए, औरन को शीतल करे-आपहू शीतल होए। मगर मुख्यमंत्री जी की भाषा सभी जानते हैं।




स्मार्ट सिटी का नारा बना जुमला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के निकायों में हुए विकास कार्यों पर तंज कसते हुए कहा कि शहरों को स्मार्ट बनाने का नारा रटा गया। मगर यह नारा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। शहरों कहां क्या विकास हुआ, सब दिख रहा है। लोग नगरीय सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed